Ganesh Utsav: लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं एशा देओल और दिशा वकानी, पूनम पांडे ने भी लिया आशीर्वाद
Ganesh Utsav: इन दिनों हर तरफ गणपति उत्सव की रौनक है। इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी बप्पा की भक्ति में लीन हैं। इस बीच तमाम सितारे लाल बाग के राजा के दर्शन करने भी पहुंच रहे हैं। आज बुधवार को एशा देओल बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं।
विस्तार
गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालु बप्पा की भक्ति में लीन हैं। तमाम सितारों ने गणेश चतुर्थी पर अपने यहां गणपति का स्वागत किया। इस बीच मुंबई में लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए भी सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आज बुधवार को अभिनेत्री एशा देओल लाल बाग के राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचीं। उनके अलावा 'तारक मेहता' सीरियल फेम दिशा वकानी। वहीं एक्ट्रेस पूनम पांडे भी मराठी लुक में सज-संवरकर बप्पा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचीं।
अभिनेत्री मधु के साथ दर्शन करने पहुंचीं एशा
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी व अभिनेत्री एशा देओल बप्पा के दरबार में पहुंचीं। एशा चर्चित साउथ एक्ट्रेस मधु के साथ लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों को साथ में जाते देखा जा सकता है। दोनों अभिनेत्री नंगे पांव चलकर मंदिर तक पहुंचीं। मधु जहां साड़ी में नजर आईं, वहीं एशा ग्रीन कलर के सूट में बेहद प्यारी लग रही हैं।
बप्पा के दरबार में दयाबेन ने लगाई हाजिरी
टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार अदा कर मशहूर हुईं अभिनेत्री दिशा वकानी भी आज बुधवार को लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया। दया का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Aamir Khan: आमिर ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार के गणपति पंडाल में पहुंचे अभिनेता
मराठी लुक में नजर आईं पूनम पांडे
इसके अलावा पूनम पांडे भी गणपति भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। पूनम पांडे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे मराठी लुक में लाल बाग के राजा में बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान अभिनेत्री मराठी भाषा में बात करती दिख रही हैं।