Aamir Khan Weds Gauri Spratt: खुशी से झूमीं गौरी स्प्रैट, शादी के बाद कपल की खास फोटो आई सामने; देखें तस्वीरें
Aamir Khan Weds Gauri Spratt: आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से आज शादी कर ली है। दोनों की शादी में परिवार के और करीबी लोग ही शामिल हुए। अब शादी से जुड़ी खास तस्वीरें सामने आई हैं।
विस्तार
आमिर खान और गौरी स्प्रैट आधिकारिक तौर पर एक दूसरे के हो गए हैं। आज पांच जुलाई को दोनों ने घर पर रजिस्टर मैरिज की है। शादी समारोह में कम ही लोग शामिल हुए हैं। अब कपल की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं।
आमिर ने की रजिस्टर मैरिज
बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने रजिस्टर मैरिज की है। तस्वीर में कपल को जमीन पर बैठा देखा जा सकता है। उनके आसपास परिवार के और करीबी लोग नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच में आमिर की तीसरी पत्नी गौरी का बेटा भी मौजूद है। फोटो में गौरी खुशी से चीयर करती नजर आ रही हैं। फैंस इस खुशी के पल में एक्टर को बधाईयां दे रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
शादी में शामिल हुए करीबी लोग
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में कम ही लोग शामिल हुए। आमिर ने पहले भी इंटरव्यू में शादी को लेकर बात करते हुए बताया था कि वो बहुत छोटी शादी करने वाले हैं, जो घर पर ही होगी। और शादी मेंं करीबी लोग ही शामिल होंगे। शादी में शामिल हुए कुछ सेलेब्स का भी वीडियो सामने आया है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे भी शादी में शामिल होने पहुंचे।
शादी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में आमिर खान शादी के बाद उनको विदा करते नजर आ रहे हैं।
पहले भी दो शादियां कर चुके हैं आमिर
रीना दत्ता आमिर खान की पहली पत्नी थीं। दोनों ने छिपकर 1986 में कोर्ट मैरिज की। आमिर और रीना ने साल 1993 में जुनैद खान का स्वागत किया। उन्होंने 1997 में आयरा खान का स्वागत किया। परिवार को वक्त ना दे पाने की वजह से 2001 में रीना आमिर को छोड़कर चली गईं। साल 2002 में दोनों का तलाक हुआ।
आमिर खान की दूसरी शादी किरण राव से हुई थी। किरण राव ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर 28 दिसंबर 2005 को आमिर खान से शादी की थी। साल 2011 में कपल ने अपने बेटे आजाद खान का स्वागत किया था। साल 2021 में दोनों ने तलाक लिया। अब दोनों साथ मिलकर बेटे की परवरिश करते हैं। अब आज आमिर ने गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की है।
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट प्रोफेशनल हेयर ड्रेसर हैं। वह तलाकशुदा हैं। उनकी पिछली शादी से एक आठ साल का बेटा है। आमिर खान ने 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट से अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। आमिर के मुताबिक वह गौरी स्प्रैट को 25 वर्षों से जानते हैं।