फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda: जब गोविंदा की मां ने कहा, 'तू भीख मांगेगा', सुनकर एक्टर के उड़ गए थे होश, जानिए क्या था मामला

Wed, 08 Mar 2023 11:50 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 08 Mar 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Govinda Talked about his mother warning says he begged if he ditch his wife sunita ahuja
गोविंदा और सुनीता - फोटो : social media

90 के दशक में गोविंदा की फिल्में होती थीं ब्लॉकबस्टर


भले ही गोविंदा आज गुमनामी के दौर से गुजर रहे हो लेकिन एक वक्त ऐसा था जब बॉलीवुड में उनके खूब चर्चे होते थे, हर किसी की जुबां पर सिर्फ गोविंदा का ही नाम होता था। हर निर्देशक, अभिनेत्री गोविंदा के साथ काम करना चाहते थे। जिस फिल्म को भी गोविंदा हाथ लगाते थे वो सोना बन जाती थी, वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होती थी। 90 के दशक में गोविंदा की फिल्में खूब हिट हुईं, एक के बाद एक उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।

Govinda Talked about his mother warning says he begged if he ditch his wife sunita ahuja
गोविंदा और सुनीता - फोटो : social media

सुनीता से गुपचुप की थी शादी
गोविंदा ने अपने डांस मूव्स और एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर काफी सालों तक राज किया। उनके जैसा बनने का दूसरे एक्टर उस वक्त सपना देखते थे। उस वक्त गिविंदा की अपने को-स्टार के साथ नजदीकियों की खबरें आती रहती थी। जब गोविंदा अपने करियर के शिखर पर थे तो उस समय उन्होंने गुपचुप शादी कर ली और इस बात की जानकारी उन्होंने किसी को नहीं होने दी। जिस वजह से उनका नाम कई एक्ट्रेस से जुड़ता रहा।

यह भी पढ़ें: केआरके ने फिल्म इंडस्ट्री पर फिर साधा निशाना, बोले- सिर्फ गॉसिप पर चलता है बॉलीवुड का बिजनेस

Govinda Talked about his mother warning says he begged if he ditch his wife sunita ahuja
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

जब गोविंदा की मां ने कहा- तू भीख मांगेगा
गोविंदा की मां और उनकी पत्नी सुनीता के बीच काफी अच्छा रिश्ता है, दोनों के बीच खास बॉन्ड नजर आता है। हाल ही में गोविंदा ने इस बात का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि एक बार उनकी मां ने उन्हें ऐसी बात कह दी थी कि जिसे सुन वे चौंक गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने कहा कि मां ने बहुत ही गंदा लफ्ज इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था कि तू भीख मांगेगा अगर तू सुनीता को धोखा देगा। मैंने मां से कहा कि आप उनसे इतना प्यार करती हैं। तब उन्होंने कहा था कि वह लक्ष्मी है।

यह भी पढ़ें: 'कैथी' के सामने कितनी दमदार अजय देवगन की फिल्म? 'भोला' में ट्विस्ट के लिए लगा नए किरदारों का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda Talked about his mother warning says he begged if he ditch his wife sunita ahuja
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

सुनीता ने बताया कि क्यों छुपाई शादी
गोविंदा की शादी की बात करें तो उन्होंने शादी के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं होने दी। गोविंदा ने सुनीता से शादी साल 1987 में गुपचुप की थी। सुनीता ने अपनी शादी के बारे में ना बताने को लेकर कहा कि उन्होंने इसलिए किसी के सामने इसका जिक्र नहीं किया क्योंकि उस समय किसी स्टार की शादी मतलब उसका करियर खत्म होने जैसा माना जाता था और जब गोविंदा ने शादी की थी तो उस समय उनका करियर पीक पर चल रहा था।

यह भी पढ़ें:  रॉम कॉम के लिफाफे में संस्कारों की सुंदर कहानी, लव रंजन फिर बने चैंपियन

विज्ञापन
Govinda Talked about his mother warning says he begged if he ditch his wife sunita ahuja
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

कमरे से बाहर भी नहीं निकलती थीं सुनीता
सुनीता ने बताया कि मैंने गोविंदा से कहा कि एक साल में जितनी फिल्में साइन करनी है तो कर लीजिए हम अपनी शादी के बारे में किसी को नहीं बताएंगे। इसे सीक्रेट रखेंगे। लेकिन जब मेरी बेटी हुई तो उसके बर्थडे पर हम ने अपनी शादी के बारे में सबको बताने का फैसला किया। आपको इस बारे जानकर हैरानी होगी कि अपनी शादी को सीक्रेट रखने के लिए सुनीता अपने कमरे से भी बाहर नहीं निकलती थीं।

यह भी पढ़ें:  राज कपूर की होली पार्टी अमिताभ के लिए बनी संजीवनी, इस गाने ने बदल दिया 'बीग बी' का करियर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed