सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hema Malini wants to work in films again actress put this condition in front of directors says I like to do

Hema Malini: हेमा मालिनी फिर से करना चाहती हैं फिल्मों में काम, अभिनेत्री ने निर्देशकों के सामने रखी यह शर्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 28 Aug 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

अब हाल ही में, हेमा ने फिल्मों को करने के लिए अपनी रुचि दिखाई है और कहा है कि मैं फिल्में करना चाहूंगी। अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं फिल्में जरूर करना चाहूंगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं कि अभिनेत्री मे अपने फिल्मी करियर  को लेकर क्या कहा है।

Hema Malini wants to work in films again actress put this condition in front of directors says I like to do
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने फिल्मों से दूरी बना ली है और अब पिछले काफी समय से अभिनेत्री राजनीति में भी काफी सक्रिय हो गई हैं। हेमा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। अब हाल ही में, हेमा ने फिल्मों को करने के लिए अपनी रुचि दिखाई है और कहा है कि मैं फिल्में करना चाहूंगी। अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं फिल्में जरूर करना चाहूंगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं कि अभिनेत्री मे अपने फिल्मी करियर  को लेकर क्या कहा है।

Trending Videos

फिल्मों में काम करने को लेकर हेमा ने कही यह बात
अपने समकालीन कलाकारों  शर्मिला टैगोर, जया बच्चन और पति धर्मेंद्र के दोबारा पर्दे पर आने के बाद अभिनेत्री हेमा मालिनी का कहना है कि वह भी फिल्में करना चाहेंगी। बशर्ते निर्माता उनके पास कुछ अच्छी भूमिकाएं लेकर आएं। हेमा की पिछली फिल्म शिमला मिर्ची थी, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। 2000 के दशक में अभिनेत्री ने बागबान, वीर-जारा, बाबुल और बुड्ढा होगा तेरा बाप जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद वह इंडस्ट्री से पूरी तरह गायब हो गई थीं।

Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' के लिए डबिंग करेंगे पृथ्वीराज सुकुमारन और यश? फिल्म से जुड़ी इस पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मों में काम करने के लिए इच्छुक हैं हेमा
हाल ही में, एक इंटरव्यू में हेमा ने अपने फिल्मी करियर को लेकर कहा, ‘मैं फिल्में करना चाहूंगी। अगर मुझे कुछ अच्छी भूमिकाएं मिलेंगी, तो निश्चित रूप से मैं फिल्में करूंगी और क्यों नहीं? मैं आखिर एक अभिनेत्री भी हूं। मैं चाहूंगी कि सभी निर्माता आगे आएं और मुझे साइन करें। मैं वहीं हूं। बस आप लोगों के आने का इंतजार है।’ 

Karachi To Noida: ‘कराची टू नोएडा’ से सीमा हैदर की छुट्टी, इम्पा ने किया फिल्म के शीर्षक के पंजीकरण से इनकार

अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को किया याद
इंटरव्यू में आगे हेमा से पूछा गया कि क्या उन्होंने यह फैसला अपने साथियों को देख कर लिया है। तो इसपर अभिनेत्री ने कहा कि उनकी इच्छा है कि उन्होंने 'बागबान' के बाद और अधिक काम किया होता। अभिनेत्री ने कहा, ‘काश हमने 'बागबान' के बाद कई और फिल्में एक साथ की होतीं, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। शायद लोगों को केवल 'बागबान' ही याद रखना होगा। बच्चन जी के साथ काम करना काफी अच्छा रहा है।’

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed