फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Housefull 5: हंसाकर लोटपोट करने के लिए फिर तैयार हैं अक्षय-साजिद, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी हाउसफुल 5

Fri, 30 Jun 2023 12:42 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 30 Jun 2023 12:42 PM IST
विज्ञापन
housefull 5 akshay kumar and sajid nadiadwala reunite for film know the release date
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह बड़े पर्दे पर कॉमेडी का भी शानदार हुनर रखते हैं। अक्षय ने कई कॉमेडी फिल्मों में काम किया है। वह हाउसफुल की सभी फ्रेंचाइजी में नजर आए हैं। और अब खबर आ रही है कि अक्षय कुमार साजिद नाडियाडवाला के साथ हाउसफुल 5 के लिए जुड़ने जा रहे हैं। अक्षय ने खुद इस बात की जानकारी दी है और बताया कि यह फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

housefull 5 akshay kumar and sajid nadiadwala reunite for film know the release date
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कई ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के पास फैंस के लिए खुशखबरी है। साजिद अपनी अगली फिल्म हाउसफुल 5 के लिए तैयार हैं। यह भारतीय सिनेमा में पांच किश्तों वाली पहली फिल्म बन जाएगी। अक्षय कुमार ने अपने फैंस के बीच इस दिलचस्प खबर को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, पांचवीं बार पागलपन के लिए तैयार हो जाइये। साजिद नाडियाडवाला आपके लिए हाउसफुल 5 लेकर आ रहे हैं। जिसे तरुण मनसुखानी निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।


housefull 5 akshay kumar and sajid nadiadwala reunite for film know the release date
अक्षय कुमार - फोटो : social media

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख भी नजर आने वाले हैं। रितेश और अक्षय हाउसफुल की पिछली फ्रेंचाइजी में भी साथ नजर आ चुके हैं। अब तक इन दो स्टारकास्ट का खुलासा हुआ है अभी आगे और सितारों के बारे में जानकारी आना बाकी है। कुछ महीनों पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल फ्रैंचाइजी के पूरे यूनिवर्स को एक साथ लाने की प्लानिंग की है।


इसे भी पढ़ें- Chhavi Mittal: टीवी की इस 'नागिन' ने 8 साल पहले छोड़ दी थी एक्टिंग, बताया- किस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
housefull 5 akshay kumar and sajid nadiadwala reunite for film know the release date
हाउसफुल 3 - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है और इसमें कोई शक नहीं है कि यह हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला ने साल 2010 में हाउसफुल फ्रैंचाइजी की शुरुआत की थी। इसके बाद 2012 में हाउसफुल 2, 2016 में हाउसफुल 3 और 2019 में हाउसफुल 4 रिलीज हुई।

विज्ञापन
housefull 5 akshay kumar and sajid nadiadwala reunite for film know the release date
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। अक्षय के पास ओएमजी 2 है जो कि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके पास द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू, सोराराई पोटरू की हिंदी रीमेक और जॉली एलएलबी 3 और हेरा फेरी 3 भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed