{"_id":"6566ee62567de9675b04eaba","slug":"hrithik-roshan-and-jr-ntr-starrer-spy-universe-film-war-2-will-release-on-14-august-2024-as-per-report-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन देगी सिनेमाघरों मे दस्तक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन देगी सिनेमाघरों मे दस्तक
Wed, 29 Nov 2023 01:27 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:27 PM IST
विज्ञापन
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के बाद दर्शक अब वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'वॉर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'वॉर 2' स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। वहीं, अब 'वॉर 2' की रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट आया है।
अगस्त में रिलीज होगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर अभिनीत यह फिल्म 14 अगस्त 2024 में रिलीज हो सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार 'वॉर 2' की चर्चा हो रही है। निर्माताओं ने जब से जूनियर एनटीआर के जुड़ने की खबर पर पक्की मुहर लगाई है, तब से फैंस इन दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखने के लिए और ज्यादा उत्साहित हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन की 'वॉर' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अलावा टाइगर श्रॉफ ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें: Rohit Roy: 'अमिताभ बच्चन की वजह से बना अभिनेता...', रोहित रॉय ने खुद किया खुलासा
विज्ञापन
स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त है वॉर 2
'वॉर 2' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त है, जिसमें 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर 3' जैसी पिछली फिल्में शामिल हैं। यह फिल्म 'टाइगर 3' की कहानी को जारी रखेगी। अंत में सलमान खान और शाहरुख खान के बीच टकराव को दिखाया जाएगा।
ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता बॉलीवुड की एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण और अनिल फाइटर पायलट की भूमिका निभाएंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'फाइटर' 2024 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज होगी। जूनियर एनटीआर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'देवरा' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने लघु फिल्म 'पिंडदान' के निर्देशक को दी बधाई, दिव्यांश पंडित ने जताया आभार