फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan and Tiger Shroff most awaited film War Trailer Out Tuesday

थोड़ी ही देर में रिलीज होगा वॉर का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर, दिखेंगे ऋतिक और टाइगर के हैरतअंगेज स्टंट्स

Tue, 27 Aug 2019 09:18 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 27 Aug 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan and Tiger Shroff most awaited film War Trailer Out Tuesday
war - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म वॉर का ट्रेलर मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर चल रही तैयारियां बीते हफ्ते अंतिम समय पर रोकते हुए यशराज फिल्म्स ने इस ट्रेलर लॉन्च का कोई समारोह न करने का भी बड़ा फैसला लिया था। 

विज्ञापन


फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के फैंस इस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार करते रहे हैं। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के सार्वजनिक अवकाश के दिन रिलीज होने जा रही फिल्म वॉर को हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया जा रहा है इसकी शूटिंग सात  देशों के 15 शहरों में की गई है। 
विज्ञापन


दुनिया भर के बेहतरीन स्टंट निर्देशकों ने इस फिल्म के रोमांचक स्टंट सीन गढ़े हैं और तैयारी ये थी कि इन्हीं में से कुछ सीन्स को ट्रेलर लॉन्च पर रीक्रिएट किया जाए। फिल्म में वाणी कपूर का रोल भी काफी दमदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के  निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, “टीम ने ट्रेलर लॉन्च के लिए एक बेहतरीन और बड़े कार्यक्रम के आयोजन की कोशिश की लेकिन ये योजनाएं कितनी भी बड़ी क्यों न हों फिल्म के पैमाने से मेल नहीं खा रही थीं। इस तरह की फिल्म के लिए किसी कार्यक्रम का आयोजन भी कुछ इस तरह का होना चाहिए जो फिल्म के पैमाने से मेल खा सके लेकिन विभिन्न कारणों से दर्शकों के लिए इस तरह का आयोजन करना असंभव है। इसलिए हमने ट्रेलर लॉन्च का कार्यक्रम न करने का फैसला किया है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed