फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan wins the award for best actor for super 30 anand kumar praise

सुपर 30 को लेकर ऋतिक के झोली में एक और अवॉर्ड, आनंद कुमार ने लिखा- आठ महीने बाद भी मेरा इनबॉक्स...

Mon, 16 Mar 2020 05:55 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 16 Mar 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan wins the award for best actor for super 30 anand kumar praise
hrithik roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ऋतिक रोशन को सुपर 30 के लिए पुरस्कार मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों जी सिने अवॉर्ड्स में उन्होंने गणितज्ञ आनंद कुमार के किरदार के लिए एक और पुरस्कार अपने नाम किया। गौरतलब है कि बीते दिनों ऋतिक ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भी हासिल किया था। ऋतिक को लगातार मिल रही इस सफलता से आनंद कुमार भी बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह खुशी साझा करते हुए लिखा, 'सुपर 30 में ऐतिहासिक अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित होने पर ऋतिक जी 'सुपर 30' परिवार को गर्व है। वैसे आपको सबसे बड़ा अवार्ड तो दर्शकों ने ही दे दिया। कल जब आठ महीने बाद भी टीवी पर सुपर 30 फिल्म आ रही थी तब मेरा इनबॉक्स एक बार फिर से बधाईयों से भर गया।'

विज्ञापन

 
 

Hrithik Roshan wins the award for best actor for super 30 anand kumar praise
Anand Kumar's Tweet - फोटो : Social Media
अगस्त 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऋतिक गणितज्ञ आनंद कुमार की चुनौतीपूर्ण भूमिका में नजर आए थे। पटना, बिहार में रहने वाले आनंद कुमार ने आईआईटी के उम्मीदवारों के लिए सुपर 30 कार्यक्रम चलाने से पहले सफलता पाने के लिए कई चुनौतियों का सामना किया। ऋतिक ने उन्हीं के किरदार को बखूबी से पर्दे पर जीवंत किया था।

गौरतलब है कि इस फिल्म से पहले ऋतिक पर किरदार में ढलने को लेकर कई तरह की आशंका थी। हालांकि फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता ने सभी  तरह के कयासों पर विराम लगा दिया। लोगों ने उन्हें एक बिहारी बाबू के किरदार में खुले दिल से अपना लिया। फिल्म में उन्हें अपनी जरुरतों, हौसलों और अपनी मंजिल के लिए समाज, भ्रष्ट व्यवस्था और कई करीबियों से लड़ते हुए दिखाया गया है। ऋतिक का ऐसा रूप इससे पहले कभी नहीं देखा गया था। एक खास बात इस फिल्म के साथ यह भी रही कि इस फिल्म के ठीक बाद ऋतिक ने वॉर फिल्म की तैयारी शुरू कर दी थी। दोनों ही फिल्मों के उनके लुक में जमीन आसमान का अंतर था। लेकिन ऋतिक ने अपनी कर्मठता दिखाते हुए इस चुनौती को भी स्वीकार किया।

गोविंदा ने बांधे रणवीर सिंह की तारीफ के पुलिंदे, कहा- 'तुम होगे इस इंडस्ट्री के अगले...'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed