फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan wished Junior NTR on his birthday in a special way, see post

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, देखें पोस्ट

Mon, 20 May 2024 11:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 20 May 2024 11:53 PM IST
सार

वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। हाल ही में जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर उनके साथी कलाकार ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
Hrithik Roshan wished Junior NTR on his birthday in a special way, see post
ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

तेलुगु अभिनेता जूनियर एनटीआर 20 मई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस के साथ तमाम फिल्मी सितारों ने इस खास मौके पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में अभिनेता ने वॉर 2 के अपने सह कलाकार को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन

Delayed Movies: लगातार खिसकती रही इन फिल्मों की रिलीज डेट, शाहरुख-रणबीर की फिल्में भी हैं शामिल

विज्ञापन

ऋतिक ने सोशल मीडिया पर दी बधाई
ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं तारक...सूर्य का एक और अविश्वसनीय चक्कर पूरा हुआ। इस बार हम साथ घूमेंगे। मुझे आशा है कि इसके अंत तक मास्टर को रसोई में अपने छात्र पर गर्व होगा। हाहा। स्वस्थ रहें। खुश रहें।"

जूनियर एनटीआर ने दिया जवाब
इस पोस्ट पर एनटीआर जूनियर गर्मजोशी के साथ जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “हाहाहा… बहुत बहुत धन्यवाद सर। आपके साथ सेट पर सौहार्दपूर्ण युद्ध हुआ। वापस आने और आपके साथ सूर्य के चारों ओर घूमने का अब और इंतजार नहीं कर सकता... ।"

विज्ञापन

अयान मुखर्जी ने कर रहे फिल्म का निर्देशन
वॉर' फ्रेंचाइजी की बात करें तो इसके पहले भाग का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था, वहीं इसका सीक्वल अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रहा है। फिल्म में जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, उनके किरदार को लेकर कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है।
Akshay Kumar: आरव को अभिनय में दिलचस्पी नहीं, पहनते हैं सेकेंड-हैंड कपड़े, पिता अक्षय का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed