फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan with Sussane Khan and family offers prayers on Maha Shivratri

महाशिवरात्रि पर परिवार संग भोले के दरबार में ऋतिक ने लगाई हाजिरी, पत्नी सुजैन भी बोलीं हर हर महादेव

Fri, 21 Feb 2020 06:00 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 21 Feb 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan with Sussane Khan and family offers prayers on Maha Shivratri
Hrithik Roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आज महाशिवरात्रि के मौके पर पूरे देश में लोग  शिव शंकर की अराधना में व्यस्त हैं। आम इंसान हो या सुपरस्टार सभी वक्त निकालकर भोले नाथ की पूजा अर्चना कर रहा है। देश के प्रत्येक पर्व की तरह मायानगरी ने इस पर्व का भी खुले दिल से स्वागत किया। खास तौर पर अक्सर काम में व्यस्त रहने वाले फिल्मी सितारों ने इस खास दिन को अपने परिवार संग पूजा अर्चना की। ऋतिक रोशन भी ऐसे ही कलाकारों में एक हैं जिन्होंने पूरे परिवार संग शिव मंदिर पहुंच कर अराधना की।

विज्ञापन

Hrithik Roshan with Sussane Khan and family offers prayers on Maha Shivratri
Hrithik Roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

शिवरात्रि के मौके पर ऋतिक पनवेल स्थित शिव मंदिर पहुंचे। इस मौके पर उनका पूरा परिवार एक साथ था। जिनमें उनके दोनों बच्चे, पूर्व पत्नी सुजैन, पिता राकेश रोशन, मां पिंकी रोशन और बहन सुनैना रोशन शामिल थे। ऋतिक ने परिवार संग पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। बताया जाता है कि रोशन परिवार प्रत्येक खास मौके पर इस मंदिर में दर्शन करने पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hrithik Roshan with Sussane Khan and family offers prayers on Maha Shivratri
war film success celebration - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन पिछली दफा फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी उनके अपोजिट थे। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में ऋतिक जबरदस्त एक्शन करते दिखे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफस पर अच्छी कमाई की थी। वहीं इन दिनों वह अपनी फिल्म 'कृष' को लेकर चर्चा में हैं। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन ने 'वॉर' के समय यह कहा था कि उनके पिता की तबियत सही ना होने की वजह से 'कृष' की तैयारी शुरू करने में थोड़ी देर लग रही है। लेकिन जैसे ही वह पूरी तरह स्वस्थ होंगे शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि हाल में राकेश रोशन कैंसर जैसी बीमारी से लड़ कर वापस लौटे हैं। 

मंदिरा बेदी से सीखिए खुश रहने के सौ तरीके, कुदरत के इस राज से अभिनेत्री ने उठाया परदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed