ये बात सब ही जानते हैं कि फिल्मों में लीड अभिनेता और अभिनेत्री का अहम रोल होता है लेकिन दूसरी सच्चाई ये भी है कि कुछ फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट अपने नटखट अंदाज से जान डाल देते हैं। अब तक बॉलीवुड में कई चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुके हैं, जिन्होंने महज एक या फिर दो फिल्मों में काम करके लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। कुछ ऐसा ही 21 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में नीलम की बेटी का किरदार निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट ने भी किया था। इस चाइल्ड आर्टिस्ट का नाम जोया अफरोज है, जिसने उस समय अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लिया था। जोया कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन आज के समय में जोया पूरी तरह बदल गई हैं। वह काफी खूबसूरत हो गई हैं। इतना ही नहीं, वह मॉडलिंग की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।
Zoya Afroz: ‘हम साथ साथ हैं’ की ये बच्ची मॉडलिंग की दुनिया पर कर रही हैं राज, फोटोज देख रह जाएंगे दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपर मॉडल हैं जोया
‘हम साथ-साथ हैं’ में नीलम की बेटी का किरदार निभाने वाली जोया अब बड़ी हो चुकी हैं। खास बात ये है कि आज के समय में जोया मॉडलिंग की दुनिया में धमाल मचा रही हैं। जोया एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सुपर मॉडल हैं, जो हमेशा रैंप पर उतरकर लोगों को हैरान कर देती हैं।
कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट का रहीं हिस्सा
लखनऊ की रहने वाली जोया ने अपनी पढ़ाई मीठी बाई कॉलेज से पूरी की है और इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा दिया था। वह अब तक कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले चुकी हैं। इतना ही नहीं, जोया पॉण्ड्स फेमिना मिस इंडिया की सकेंड रनर अप रही थीं।
जोया के प्रोजेक्ट्स
जोया ने फिल्मी दुनिया में बेहद ही छोटी उम्र में कदम रख दिया था। वह ‘हम साथ साथ हैं’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वह 'कहो ना कहो', 'प्यार के साथ तिया से', 'यह बेनकाब', 'स्वीटी वेड्स एनआरआई' जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, हाल ही में वह वेब सीरीज ‘मत्स्य कांड’ में भी नजर आई थीं। इस वेब सीरीज में जोया के साथ अभिनेता रवि दुबे और रवि किशन दिखाई दिए थे।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं जोया
सुपर मॉडल जोया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन फैंस के बीच अपनी हॉट और सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती रहती है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते थे। जोया को लाखों को सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 2 लाख 78 हजार से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।