{"_id":"61dc6054cc25033c521ac0d6","slug":"83-in-100-cr-club-the-film-83-reached-the-hundred-crore-club-on-the-17th-day-padmavat-touched-the-sky-in-four-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"83 in 100 Cr Club: 17वें दिन सौ करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म ‘83’, ‘पद्मावत’ ने चार दिन में ही छू लिया था आसमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
83 in 100 Cr Club: 17वें दिन सौ करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म ‘83’, ‘पद्मावत’ ने चार दिन में ही छू लिया था आसमान
बीते साल तक हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रहे रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ ने अपनी रिलीज के 17वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म ‘83’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते साल तक हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रहे रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ ने अपनी रिलीज के 17वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म की कमाई का ये आकड़ा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोडी की फिल्म के हिसाब से उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला बिल्कुल नहीं है। इससे पहले दोनों की फिल्म ‘पद्मावत’ ने तीन साल पहले सिर्फ चार दिन में ही सौ करोड़ की कमाई का आंकड़ा छू लिया था। हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में फिल्म ‘पद्मावत’ जहां आठवें नंबर पर है। वहीं अब तक सिर्फ 100.56 करोड़ रुपये कमा पाई रिलायंस एंटरटेमेंट की फिल्म ‘83’ इस सूची में 90वें नंबर पर है।
2 of 5
बाजीराव मस्तानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऐसा नहीं है कि फिल्म ‘83’ ही रिलीज के 17वें दिन 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छूने वाली पहली फिल्म हो इससे पहले अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल 3’, अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 2’, वरुण धवन की फिल्म ‘एबीसीडी 2’, रणबीर कपूर की फिल्म ‘बर्फी’, आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बधाई हो’ और आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ ने भी अपनी रिलीज के 17वें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया था। लेकिन, इनमें से कुछ फिल्मों की लागत फिल्म ‘83’ जितनी नहीं रही और इसीलिए इन फिल्मों की कमाई को लेकर ज्यादा आलोचना नहीं हुई। हालांकि, अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 2’ और रणबीर कपूर की ‘बर्फी’ हिट फिल्मों में नहीं गिनी जाती हैं।
3 of 5
फिल्म ‘गोलियों की रास लीला रामलीला’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘83’ को बनाने के लिए इसके खिलाड़ियों से अधिकार खरीदने, फिर इसे बनाने और इसे वितरित करने में ही करीब 200 करोड़ रुपये खर्च हो गए बताए जाते हैं। फिल्म जगत में चर्चा ये भी है कि इस लागत में रणबीर सिंह की फीस शामिल नहीं है और उन्हें फिल्म में हिस्सेदारी के लिए राजी किया गया था। फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट्स में दीपिका पादुकोण की कंपनी का प्रोडक्शंस का नाम बतौर निर्माता दिखता भी है। रणवीर सिंह के करियर की फिल्म ‘83’ एक बड़ी फ्लॉप फिल्म हो चुकी है और इसके चलते उनकी आने वाली फिल्मों ‘जयेशभाई जोरदार’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘सर्कस’ पर इसका असर पड़ना लाजिमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पद्मावत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हालांकि रणवीर को अपनी इस फिल्म पर गर्व है। वह कहते हैं, “मैं हमेशा ऐसे किरदारों को निभाने की कोशिश करता हूं, जो लीक से हटकर हो और एक दूसरे से अलग हो क्योंकि एक होनहार अभिनेता के तौर पर अपने सफर में आगे बढ़ते हुए मुझे उन सभी कलाकारों से बेहद लगाव महसूस हुआ जिनमें अलग-अलग रेंज के किरदारों को बखूबी निभाने की काबिलियत है। ये वे कलाकार हैं जो खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर सकते हैं, शेप शिफ्टिंग में माहिर होते हैं, और खुद को अपने किरदार में ढाल सकते हैं।"
विज्ञापन
5 of 5
बाजीराव मस्तानी’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ से पहले रिलीज फिल्मों में से 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली फिल्मों में फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को पांच दिन लगे थे, हालांकि इसमें रणवीर सिंह एक स्पेशल अपीयरेंस में थे। उनकी और दीपिका की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को 100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा छूने में नौ दिन और उससे पहले फिल्म ‘गोलियों की रास लीला रामलीला’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमाने में 10 दिन लगे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।