{"_id":"61dc431b044fd11485440580","slug":"sara-ali-khan-latest-pictures-of-the-village-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Instagram: एक्टिंग छोड़ बकरी चराती नजर आईं सारा अली खान, यूजर्स बोले- हमारे दिल की रानी हो तुम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Instagram: एक्टिंग छोड़ बकरी चराती नजर आईं सारा अली खान, यूजर्स बोले- हमारे दिल की रानी हो तुम
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्मी दुनिया के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी हर एक पोस्ट को उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं लेकिन इस बार सारा अली खान ने जो पोस्ट की है उसने फैंस का दिल जीत लिया है। इन तस्वीरों में सारा का एक अलग अंदाज देखने को मिला है। सारा की लेटेस्ट तस्वीरों में वे बकरी चराती और ट्रैक्टर पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं।
2 of 4
sara ali khan
- फोटो : insta
इस समय सारा ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वे किसी गांव में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वह गांव के किसी व्यक्ति के साथ नजर आ रही हैं। उनके आस-पास बकरियां और भेड़ भी दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में सारा का अंदाज बेहद ही सादगी भरा है। उन्होंने नीले रंग का सलवार सूट पहना हुआ है।
3 of 4
sara ali khan
- फोटो : insta
सारा अली खान इस तस्वीर में ट्रैक्टर के ऊपर बैठी नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें देखकर लग रहा है कि वे काफी एंजॉय कर रही हैं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम से इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, "बकरी चराना, ट्रैक्टर चलाना। क्या यह सिर्फ फोटो का बहाना था? मैं या सारा काश यह एक अलग ज़माना होता?"। फैंस उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके एक फैन ने लिखा, 'करोड़ों दिलों की रानी'। इसी तरह एक और फैन ने लिखा, इनोसेंट लुक। इसी तरह से उनके फैंस एक के बाद एक दिल वाली इमोजी के साथ सारा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
अगर बात सारा के वर्क फ्रंट की करें तो हाल ही में वह फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आईं थी। इस फिल्म में सारा ने बिहार की एक लड़की रिंकू का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर धनुष और अक्षय कुमार नजर आए थे। अपनी आगामी फिल्म में सारा अली खान अभिनेता विक्की कौशल के अपोजिट नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।