Abhishek Bachchan: पिता से खुद को बेहतर ड्राइवर मानते हैं अभिषेक, अमिताभ की इस दिलचस्प आदत का भी किया जिक्र
Abhishek Bachchan On Amitabh Bachchan Driving: बॉलीवुड की लोकप्रिय पिता-पुत्र की जोड़ी अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन एक दूसरे से बहुत अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं। हाल में ही केबीसी 16 के नवीनतम एपिसोड में अभिषेक बच्चन ने खुद को पिता से बेहतर ड्राइवर बताया है। इसके साथ ही उन्होंने पिता के इस दिलचस्प आदत का खुलासा भी किया है।
विस्तार
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन के बीच काफी दोस्ताना व्यवहार दिखता है। दोनों पिता-पुत्र अक्सर एक दूसरे के मजेदार वाकये को साझा करते हुए नजर आते हैं। हाल में ही कौन बनेगा करोड़पति के नवीनत एपिसोड में अभिषेक बच्चन, अपनी आगामी फिल्म आई वांट टू टॉक के निर्देशक शूजित सरकार के साथ नजर आए। इस दौरान अभिनेता ने अपने पिता को लेकर एक मजेदार खुलासा करते हुए बताया कि उनके पिता ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की तस्वीरें खींचते हैं।
पिता से बेहतर ड्राइवर हैं अभिषेक बच्चन
केबीसी 16 के नवीनतम एपिसोड में अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अपने पिता से बेहतर ड्राइवर हैं। शूजित द्वारा पूछे जाने पर कि दोनों में से कौन बेहतर ड्राइवर है, बिग बी ने तुरंत हाथ उठाया, लेकिन अभिषेक ने बीच में रोकते हुए कहा, "पा, कृपया।" अभिषेक ने कहा कि आपने मुझे ड्राइव करना सिखाया, लेकिन मैं आपसे बेहतर ड्राइवर हूं। इस पर वहां मौजूद सभी दर्शक खिलखिलाकर हंस पड़े।
RC 16: इस दिन से शुरू होगी 'आरसी 16' की शूटिंग, जान्हवी कपूर के साथ पहले शेड्यूल में शामिल होंगे राम चरण
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अमिताभ ले लेते हैं तस्वीरें
अभिनेता ने आगे भी एक मजेदार खुलासा करते हुए बताया कि उनके पिता गाड़ी चलाते समय लोगों को चिढ़ाना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, "कोई गलत रास्ते पर आ जाए, तो फोन निकाल के उनका फोटो लेंगे। मैं पूछता हूं, ‘फोटो क्यों ले रहे हो आप?’ तो वह कहते हैं, ‘ट्रैफिक पुलिस को भेजूंगा कि ये लाइट तोड़के निकल रहा है।’ और वो सोच रहा है कि अरे अमिताभ बच्चन तो मेरी सेल्फी ले रहा है।"
AB is just like every Indian father ever! 😂
— sonytv (@SonyTV) November 19, 2024
Dekhiye #KaunBanegaCrorepati, Mon-Fri raat 9 baje sirf #SonyEntertainmentTelevision par.@SrBachchan @juniorbachchan#KBConSonyTV #KBC16 #KBC2024 #SonyTVShow #KBC pic.twitter.com/ftHGvZ2biH
Live Maharashtra Election 2024: गोविंदा-रणबीर से लेकर कियारा तक ने डाला वोट, श्रद्धा भी पहुंचीं मतदान केंद्र
शुक्रवार को रिलीज होगी 'आई वांट टू टॉक'
बताते चलें कि शूजित की आने वाली फिल्म आई वांट टू टॉक में अभिषेक मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार कर रहे हैं। फिल्म में अहिल्या बामरू, जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी, पियरले डे और क्रिस्टिन गोडार्ड भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म की इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। शूजित ने अमिताभ बच्चन के साथ पीकू और गुलाबो सिताबो जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
50 Years OF Zehreela Insaan: जब पहली बार परदे पर साथ नजर आए ऋषि कपूर-नीतू सिंह, साउथ निर्देशक ने संभाली कमान
