फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन के बच्चों ने मांगा था जैकी श्रॉफ का ऑटोग्राफ, तब जाकर हुआ था फेमस होने का अहसास

Thu, 24 May 2018 11:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff realised he become famous when Amitabh Bachchan children came to him for  autograph
अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ
अपनी पहली ही फिल्म 'हीरो' से सुपरहिट का ताज अपने नाम कर चुके एक्टर जैकी श्रॉफ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जैकी श्रॉफ ने '100 डेज' और 'रंगीला' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में अपने करियर के इतने सालों बाद जैकी श्रॉफ ने खुलासा किया है कि अमिताभ बच्चन के बच्चे जब उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए आए तब कहीं जाकर उन्हें इस बात का अहसास हुआ था कि वह मशहूर हो गये हैं।
Jackie Shroff realised he become famous when Amitabh Bachchan children came to him for  autograph
जैकी श्रॉफ

एक इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने बताया कि वह चेन्नई में शूटिंग कर रहे थे और अमिताभ बच्चन भी उसी होटल में रुके थे। मैं भी उसी होटल में रूका हुआ था। मैंने वेटर से पूछा कि अमिताभ बच्चन किस समय आएंगे, क्योंकि मैं उनसे मिलना चाहता था, लेकिन मैंने देखा कि उनके बच्चे मुझसे ऑटोग्राफ लेने आ गये।'


 
Jackie Shroff realised he become famous when Amitabh Bachchan children came to him for  autograph
जैकी श्रॉफ, आगरा - फोटो : SELF
जैकी श्रॉफ ने आगे बताया, 'मैंने कहा वाह, यहां मैं अमिताभ बच्चन को देखने का इंतजार कर रहा हूं और उनके बच्चे हमारा ऑटोग्राफ चाहते हैं। तब मुझे अहसास हुआ कि मैं मशहूर हो गया हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Shroff realised he become famous when Amitabh Bachchan children came to him for  autograph
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ और अमिताभ बच्चन 'सरकार 3' और 'एकलव्य' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जैकी श्रॉफ की अगली फिल्म करण ललित भूटानी के निर्देशन में बनी 'फेमस' है। यह फिल्म 1 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल, के के मेनन और पंकज त्रिपाठी अहम रोल में नजर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed