{"_id":"5aa3dd334f1c1b68248b46b8","slug":"janhvi-kapoor-and-her-sister-khushi-head-to-sridevi-s-hometown-in-chennai-for-the-final-prayer-meet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अम्मा की प्रार्थना सभा के लिए जाह्नवी -खुशी चेन्नई रवाना, 'मॉम' श्रीदेवी के जाने का गम साफ दिखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अम्मा की प्रार्थना सभा के लिए जाह्नवी -खुशी चेन्नई रवाना, 'मॉम' श्रीदेवी के जाने का गम साफ दिखा
Sun, 11 Mar 2018 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी की मौत के बाद बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग शुरू कर दी थी। लगातार दो दिनों तक चली शूटिंग एक बार फिर रोक दी गई है। जिसका कारण चेन्नई में आयोजित की गई उनकी 'अम्मा' की प्रार्थना सभा है। शनिवार को जाह्नवी कपूर अपनी छोटी बहन खुशी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। इस दौरान दोनों ही लड़कियों के चेहरे पर हमेशा नजर आने वाली वो मुस्कुराहट गायब थी जो 'मॉम' के साथ होने पर नजर आती थी।
2 of 5
जाह्नवी और खुशी दोनों का ही चेहरा बेहद शांत नजर आ रहा था। मानो जीवन में कुछ कमी सी है। खुशी ब्लैक आउटफिट में दिखीं तो उनकी बड़ी बहन जाह्नवी सफेद टॉप और ब्लू डेनिम में नजर आईं। अपनी मां को खोने का गम दोनों की बॉडी लेंग्वेज में साफ नजर आ रहा था। बावजूद इसके इतनी कम उम्र में ही इन बहनों ने जो मजबूती दिखाई वो काबिल-ए-तारीफ है।
3 of 5
पता हो कि श्रीदेवी का दक्षिण भारत से बचपन का नाता था। उनके असमय निधन की खबर सुनकर समूचे दक्षिण भारत में शोक की लहर दौड़ गई थी। जिसके बाद 28 फरवरी को हुए उनके अंतिम दर्शन के लिए 40 बसों से उनके दक्षिण भारतीय फैंस आए थे। यही कारण है कि श्रीदेवी के लिए एक प्रार्थना सभा चेन्नई में रखी गई है। 11 मार्च को चेन्नई के क्राउन प्लाजा एडयार पार्क में होने वाले इस आयोजन में फिल्म जगत की कई हस्तियों के पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉलीवुड फिल्मों में करियर शुरू करने से पहेल श्रीदेवी ने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया था। जिसके चलते साउथ में उनके फैंस की कमी नहीं। भारत के अलावा पाकिस्तान, दुबई, अफगानिस्तान तक श्रीदेवी की खूबसूरती और अदाकारी के चर्चे थे। श्रीदेवी का काम उनकी मां देखती थी। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए खुद श्रीदेवी अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी को एक्टिंग के गुर सीखा रहीं थीं। जाह्नवी के डाइट प्लान से लेकर एक्सरसाइड शेड्यूल तक की निगरानी श्रीदेवी करतीं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
याद हो कि श्रीदेवी 20 फरवरी को भांजे मोहित मरवाह की शादी अटेंड करने दुबई पहुंची थी, लेकिन 24 फरवरी की रात बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद 28 फरवरी को मुंबई में पूरे रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।