Janhvi Kapoor: 'जिया जले' पर जान्हवी ने किया मनमोहक डांस, एक्ट्रेस के मिजाज को देख फैन्स को आई श्रीदेवी की याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान्हवी ने अपने रील वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आखिरकार क्रिकेट की चोटों के बाद डांस क्लास में वापस आ गई।'' मालूम हो, यहां जान्हवी कपूर उन चोटों की बात कर रही हैं जो उनकी अपकमिंग फिल्म के चलते मिली है। दरअसल वह 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग में व्यस्त थीं। इस फिल्म के लिए उन्होंने क्रिकेट की कड़ी ट्रेनिंग भी ली है। फिल्म में राजकुमार राव भी हैं।
जान्हवी कपूर का वीडियो देख एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "प्रीति जिंटा की जगह पर कदम रखना आसान नहीं है लेकिन आपने अच्छा किया।" एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए किया, 'कितना सुंदर'। तो वहीं एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "खूबसूरत डांस और मूव्स... ऐसा लग रहा है जैसे श्रीदेवी मैम डांस कर रही हैं।"
यह भी पढ़ें: कौन हैं मिस यूनिवर्स 2023 का ताज जीतने वाली शेन्निस पलासियोस, बन चुकी हैं मिस वर्ल्ड निकारागुआ