चार साल पुरानी न्यूज शेयर करते ही ट्रोल हुए जावेद अख्तर, यूजर्स बोले- 'कितने पैग मार लिए...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
This old man used to type the job applications of unemployed people . His type writer is now beyond repair . pic.twitter.com/5fMtNbnIQH
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) 20 October 2019
जावेद अख्तर को ये ट्वीट करना भारी पड़ गया है। उनके इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके मजे लेते हुए उन्हें ट्रोल कर दिया है। Ateendra नाम के यूजर ने लिखा- 'कितने पैग मार लिए जो 4 साल पुराना केस ट्वीट किया है।' Hamza लिखते हैं- 'पुरानी है जावेद साहब, पता नहीं फेक न्यूज का सामना कैेस करते होंगे फिर।' Chandan dutta ने लिखा- 'आपको कोई भी ट्वीट करने से पहले सोचना चाहिए।'

इसके अलावा जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने और भी भद्दे कमेंट किए हैं। आपको बता दें कि सितंबर 2015 में लखनऊ के जीपीओ के फुटपाथ पर 65 साल के कृष्ण कुमार नाम के एक टाइपराइटर अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए टापिंग करते थे। जगह को खाली कराने के चक्कर में यूपी पुलिस के प्रदीप कुमार नाम के एक दरोगा ने गुस्से में उनके टाइपराइटर को तोड़ दिया था।

इतना ही नहीं प्रदीप कुमार ने कृष्ण कुमार का टाइपराइटर तोड़ने के बाद उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और प्रशासन को खबर लगी तो तुरंत प्रदीप कुमार पर एक्शन लिया गया था। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आदेश पर दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया और डीएम ने खुद उनके घर जाकर उन्हें टाइपराइटर दिया।
पढ़ें: घूंघट विवाद में फंसे जावेद अख्तर को मिला बेटे का सहारा, करणी सेना की धमकी पर ये बोले