{"_id":"5d5a4bb38ebc3e89b33fbb02","slug":"jiah-khan-suicide-case-now-documentary-series-on-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री जिया खान की सुसाइड मिस्ट्री पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, तीन हिस्सों में खुलेंगे मौत के रहस्य","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेत्री जिया खान की सुसाइड मिस्ट्री पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, तीन हिस्सों में खुलेंगे मौत के रहस्य
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
jiah khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई की फिल्मी दुनिया अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर चर्चा में रहती है। आए दिन कोई न कोई नई कॉन्ट्रोवर्सी खबरों का साधन बनती है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही फिल्मी दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी या यूं कहें सुसाइड मिस्ट्री पर एक डॉक्यूमेंट्री बनने जा रही है। ये डॉक्यूमेंट्री अभिनेत्री जिया खान की मौत से जुड़े रहस्यों पर आधारित होगी।
2 of 5
jiah khan
- फोटो : file photo
इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण एक ब्रिटिश टेलीविजन कंपनी करने वाली है। सूत्रों की मानें तो इस डॉक्यूमेंट्री के तीन हिस्से होंगे। जिया खान एक जानी मानी अभिनेत्री थीं। साल 2013 में जिया ने पंखे से रस्सी बांध खुदखुशी की थी लेकिन आत्महत्या और हत्या के बीच उलझी इस केस की गुत्थी आजतक नहीं सुलझ पाई है।
3 of 5
Jiah Khan
जिया की आत्महत्या से फिर उनके एक्स बॉयफ्रेंड और अभिनेता सूरज पंचोली का नाम भी जुड़ गया, कुछ वक्त सूरज जेल भी रह कर आए लेकिन आज भी यह केस मुंबई की कोर्ट में चल रहा है। जिया की मां रबिया खान आज भी इस आत्महत्या को हत्या करार करती हैं, इसीलिए वह अभी भी इस केस को लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jiah khan
इस केस को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर मीडिया ने अच्छे से कवर किया है। बता दें कि अभिनेत्री जिया खान यूनाइटेड किंगडम में पली बढ़ी थीं, वहीं की एक प्रोडक्शन कंपनी ने जिया की मौत से जुड़ी मिस्ट्री को एक डॉक्यूमेंट्री में तबदील करने की सोची है।
विज्ञापन
5 of 5
jiah khan
इस डॉक्यूमेंट्री के निर्माता इन दिनों मुंबई के जुहू स्थित एक होटल में रुके हुए हैं। अभी फिल्म के लिए वे सभी पूर्ण रूप से रिसर्च कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म के निर्माता अभी इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं करना चाहते हैं लेकिन जैसे ही फिल्म की तैयारी पूरी हो जाएगी, वह इसका खुलासा भी करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।