महज 7 साल के फिल्मी सफर में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने साबित कर दिया अभिनय का जो हुनर उनसे पास है वह किसी को भी टक्कर देने के लिए काफी है। 'विक्की डोनर', 'अंधाधुन' और 'बधाई हो' जैसी छोटी बजट की फिल्मों के जरिए आयुष्मान ने सिनेमाजगत में एक ऐसी लहर ला दी जिससे बॉक्स ऑफिस मालामाल हो गया। एक बार फिर से आयुष्मान अपनी नई फिल्म को लेकर तैयार हैं जिसका नाम 'ड्रीम गर्ल' है। इस फिल्म को लेकर आयुष्मान ने कई खुलासे किए।
'ड्रीम गर्ल' को लेकर आयुष्मान ने इंटरव्यू में किए कई खुलासे, बोले-लड़की बनना आसान पर साड़ी...
'ड्रीम गर्ल' फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद प्रशंसक 'ड्रीम गर्ल' के रिलीज को लेकर काफी उत्सुक हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि आयुष्मान कॉल सेंटर में काम करता है जहां पर वह लड़की की आवाज में मर्दों से बात करता है। इस फिल्म के ट्रेलर में आयुष्मान साड़ी पहने हुए भी नजर आ रहे हैं। मुंबई मिरर से इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान ने बताया कि पहले दिन उनके साथ सेट पर क्या-क्या हुआ?
यह भी पढ़ें:- इस वजह से आयुष्मान खुराना को मिली 'ड्रीम गर्ल', एकता कपूर ने किया खुलासा
शूटिंग के पहले दिन को याद करते हुए आयुष्मान ने कहा- 'किसी भी अभिनेता ने अभी तक इस तरह का किरदार नहीं निभाया होगा। मुझे इस तरह का अलग किरदार निभाने में अच्छा लगा। पहले दिन साड़ी पहनने में मैं डर गया था। जैसे-जैसे शूट करता रहा यह आसान हो गया लेकिन अभी तक मुझे साड़ी बांधनी नहीं आती। सबसे अहम बात होती है कि आप किस तरह से किरदार में ढलते हो और कैसे अपनी बॉडी को किरदार के मुताबिक सही रखते हो।'
यह भी पढ़ें:- 'ड्रीम गर्ल' बनकर सबको भाए आयुष्मान खुराना, सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये मजेदार मीम्स
'ड्रीम गर्ल' में अपने लुक के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा- 'फिल्म में मेरे तीन से चार अलग-अलग तरह के लुक हैं। इसमें मैंने महिला और पुरुष दोनों की आवाज में बात की है। जब मुझे कहानी सुनाई जा रही थी तो मैं बहुत हंसा था।' 'ड्रीम गर्ल' फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। जब एकता कपूर से पूछा गया कि इस रोल के लिए आयुष्मान को क्यों चुना गया तो उन्होंने कुछ यूं जवाब दिया।
यह भी पढ़ें:- 'ड्रीम गर्ल' का पहला गाना 'राधे राधे' हुआ रिलीज, आयुष्मान और नुसरत ने अदाओं से जीता दिल
एकता कपूर ने कहा- 'जब फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य ने मुझे इसकी कहानी सुनाई तो मैं काफी प्रभावित हुई। मैं केवल एक ही एक्टर को जानती थी जो अपनी आवाज को बहुत अच्छे से बदल सकता था और वो थे आयुष्मान खुराना। मुझे यकीन था कि आयुष्मान इस कहानी पर दांव लगाएंगे और ये नहीं देखेंगे कि यह कितनी बड़ी फिल्म है या निर्देशक का पिछला काम कैसा था।' यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हो रही है।
