{"_id":"67171bd692570257250f63f6","slug":"kajal-aggarwal-broke-her-silence-on-not-being-a-part-of-singham-again-said-i-wanted-to-be-the-part-of-film-2024-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Singham Again: 'सिंघम अगेन' में हिस्सा न होने पर काजल अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं, 'मैं फिल्म में शामिल..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singham Again: 'सिंघम अगेन' में हिस्सा न होने पर काजल अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं, 'मैं फिल्म में शामिल..'
Tue, 22 Oct 2024 08:59 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 22 Oct 2024 08:59 AM IST
सार
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अजय देवगन के साथ फिल्म 'सिंघम' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। अब 'सिंघम अगेन' की रिलीज का इंतजार प्रशंसक कर रहे हैं। हालांकि, काजल इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इसको लेकर काजल ने कुछ बातें सामने रखी हैं।
विज्ञापन
काजल अग्रवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'सिंघम' फिल्म में काजल अग्रवाल ने अजय देवगन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। काजल अग्रवाल को इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में प्रशंसकों का प्यार भी मिला था। इसके बाद प्रशंसकों को काजल अग्रवाल को सिंघम अगेन में देखने की इच्छा थी। हालांकि, वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं है, इसको लेकर उन्होंने बात की है।
विज्ञापन
काजल अग्रवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
'सिंघम अगेन' का हिस्सा न होने पर बोलीं काजल
काजल अग्रवाल ने कहा कि वह फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं हैं, इसका जवाब देना थोड़ा मुश्किल है। वे चाहती थीं कि सिंघम अगेन का हिस्सा बनें। काजल ने कहा, 'एक एक्टर के तौर पर हम सभी को फिल्मों की जरूरत है। हम हमेशा यही चाहते हैं कि हम बनने वाली हर फिल्म का हिस्सा हों'।

- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी की प्रशंसक हैं काजल
काजल ने कहा कि कॉप यूनिवर्स पर बनी फिल्में देखने में काजल को मजा आता है। रोहित शेट्टी ऐसी फिल्मों को बहुत ही अच्छे से बनाते हैं। काजल ने कहा, 'मैं सिनेमा की दुनिया में रोहित शेट्टी की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं'। हालांकि, मैं उनसे टच में नहीं हूं। हर कोई व्यक्ति अपने काम में बिजी रहता है लेकिन जब भी हम मिलते हैं। वही मस्ती-मजाक और बातें हमारे बीच में होती हैं।

Tom Holland: क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म में नजर आएंगे टॉम हॉलैंड, रिलीज की तारीख हुई तय
काजल अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
पसंद आया 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर
काजल ने कहा कि उन्हें फिल्म 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर बहुत पसंद आया। काजल ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर काफी उत्साहित करने वाला है, मैं इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रही हूं। काजल ने कहा कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी के साथ काम करना मेरे लिए बहुत शानदार अवसर था। मुझे उस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में प्रशंसकों का प्यार मिला है।