फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Kalki 2898 AD Director Nag Ashwin Responds To Climax Criticism And Karna portrayal Says I know What I Am Doing

‘मुझे पता है मैं क्या कर रहा हूं’, नाग अश्विन ने ‘कल्कि 2898 एडी’ की आलोचनाओं पर दिया जवाब

Mon, 13 Jul 2026 11:03 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 13 Jul 2026 11:03 AM IST
सार

Nag Ashwin On Kalki Criticism: निर्देशक नाग अश्विन ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के क्लाइमैक्स और कर्ण को दिखाए जाने को लेकर हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Director Nag Ashwin Responds To Climax Criticism And Karna portrayal Says I know What I Am Doing
कल्कि 2898 एडी की आलोचनाओं पर बोले नाग अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर नाग अश्विन अपनी आगामी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल को लेकर चर्चाओं में हैं। 2024 में आई इस फिल्म के सीक्वल की शूटिंग चल रही है। इस बीच फिल्म में कर्ण के दिखाए गए रूप को लेकर उनकी आलोचनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


अब नाग अश्विन ने इन आलोचनाओं पर जवाब दिया है। उन्होंने फिल्म के महाभारत से प्रेरित क्लाइमेक्स का बचाव करते हुए महाकाव्य का ही उदाहरण दिया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे सीक्वल आने तक कोई राय न बनाएं और साथ ही इशारा किया कि 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' में और जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन

‘कल्कि 2898 एडी’ के क्लाइमैक्स को बताया ईशनिंदा
सोशल मीडिया पर एक यूजर को जवाब देते हुए अश्विन ने कहा कि दर्शकों को दूसरा भाग देखे बिना कहानी के बारे में कोई नतीजा नहीं निकालना चाहिए। अपने क्रिएटिव फैसलों का बचाव करते हुए उन्होंने सीक्वल के बारे में एक नई जानकारी भी दी और फैंस से पार्ट 2 का इंतजार करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन




यह बहस तब तेज हुई जब अखिल अक्किनेनी की फिल्म 'लेनिन' रिलीज हुई। एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्टर प्रमोद पंजू द्वारा निभाए गए कर्ण के किरदार की तारीफ करते हुए कहा कि यह दिखाता है कि स्क्रीन पर इस किरदार को कैसे दिखाया जाना चाहिए। उस पोस्ट में 'कल्कि 2898 AD' की आलोचना भी की गई और अश्विन पर कर्ण का महिमामंडन करने का आरोप लगाया गया, साथ ही फिल्म के क्लाइमैक्स को ईशनिंदा बताया गया।

नाग अश्विन ने उदाहरण सहित दिया आलोचनाओं का जवाब
आलोचना का जवाब देते हुए नाग अश्विन ने बिबेक देबरॉय के महाभारत अनुवाद का एक पृष्ठ साझा किया। इसमें उन्होंने द्रोण वध पर्व के उस अंश को उजागर किया है, जिसमें भगवान कृष्ण अर्जुन से बात करते हुए कर्ण की प्रशंसा करते हैं।

अपने अनुवाद का बचाव करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ये द्रोण वध पर्व में श्रीकृष्ण के अर्जुन से कहे गए स्वयं के शब्द हैं। कृपया महाभारत पढ़ें। मैं बिबेक देबरॉय के अनुवाद का सुझाव देता हूं। या गूगल पर खोजें कि कृष्ण ने कितनी बार अर्जुन के सामने कर्ण की प्रशंसा की।



मुझे अपने इतिहास के प्रति अत्यंत सम्मान है। मुझे पता है मैं क्या कर रहा हूं। भाग 2 का इंतजार करें।’ उनके इस बयान ने फिल्म के सीक्वल को लेकर अटकलों को भी हवा दे दी है।

Kalki 2898 AD Director Nag Ashwin Responds To Climax Criticism And Karna portrayal Says I know What I Am Doing
कल्कि 2898 एडी में दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका की जगह कौन निभाएगा सुमति का किरदार?
इस बीच, मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि दीपिका पादुकोण इस प्रोजेक्ट से अलग होने के बाद 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' में वापस नहीं आएंगी। नई कास्टिंग को लेकर चल रही अटकलों पर बात करते हुए नाग अश्विन ने कहा, ‘हमें यह बताना है कि 'कल्कि 2' में सुमति का किरदार कौन निभाएगा।

अभी तक सब कुछ सिर्फ अटकलें हैं। यह किरदार निश्चित रूप से होगा, जिसे हम हटा नहीं सकते क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण किरदार है।’ दीपिका पादुकोण के हटने के बाद इस किरदार के लिए साई पल्लवी के नाम की चर्चा है।

हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि आलिया भट्ट एक अहम रोल में कास्ट का हिस्सा बन सकती हैं। सीक्वल में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन अपने किरदारों में वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed