फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha Lashes Out On Paparazzi Saying Jab Tak Aap Nahin Jaoge Main Car Mein Nahin Baithungi Watch Here

सोनाक्षी सिन्हा ने जमकर लगाई पैपराजी को फटकार, कहा- ‘जब तक आप नहीं जाओगे, मैं नहीं बैठूंगी’; वीडियो हुआ वायरल

Mon, 13 Jul 2026 10:46 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 13 Jul 2026 10:46 AM IST
सार

Sonakshi Sinha Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आमतौर पर पैपराजी के साथ अपने अच्छे और दोस्ताना व्यवहार के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर सब हैरान रह गए। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Lashes Out On Paparazzi Saying Jab Tak Aap Nahin Jaoge Main Car Mein Nahin Baithungi Watch Here
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार को सोनाक्षी मुंबई में नवविवाहित आकांक्षा रंजन और डायरेक्टर शरण शर्मा की वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन एक खास वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया।

विज्ञापन

क्या हुआ वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब सोनाक्षी रिसेप्शन से निकलकर अपनी कार में बैठने जा रही थीं, तब पैपराजी लगातार उनकी फोटो और वीडियो ले रहे थे। इस पर सोनाक्षी ने कार में बैठने से मना कर दिया और वहीं खड़ी रहीं।

विज्ञापन

उन्होंने पैपराजी से कहा, ‘बस गाइज, अभी गाड़ी के अंदर नहीं आना है। हो गया। थैंक यू। बाय। गुड नाइट।’

जब इसके बाद भी फोटोग्राफर नहीं हटे, तो सोनाक्षी ने साफ कहा, ‘जब तक आप नहीं जाओगे, मैं नहीं बैठूंगी।’

आखिरकार, जब पैपराजी पीछे हटे और रिकॉर्डिंग बंद की, तब जाकर सोनाक्षी अपनी कार में बैठीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by HT City (@htcity)

पहले भी जता चुकी हैं नाराजगी
यह पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी ने पैपराजी को लेकर नाराजगी जताई हो। कुछ दिन पहले ही उन्होंने पैपराजी को फटकार लगाई थी, जब वे उनके माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के बहुत करीब आ गए थे और उन्हें कार में बैठने की जगह नहीं दे रहे थे। उस समय सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल और माता-पिता के साथ डिनर के बाद बाहर निकली थीं।

Sonakshi Sinha Lashes Out On Paparazzi Saying Jab Tak Aap Nahin Jaoge Main Car Mein Nahin Baithungi Watch Here
सिस्टम फिल्म रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो…
सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘राउडी राठौर’, ‘लुटेरा’ और ‘अकिरा’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।

ये भी पढ़ें- कुशा कपिला को समय रैना के रोस्ट के बाद लेनी पड़ी थी थेरेपी, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जाने को लेकर दिया ये जवाब

हाल ही में वह प्राइम वीडियो की फिल्म ‘सिस्टम’ में दिखाई दी थीं, जिसे अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है और इसमें ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर भी अहम भूमिका में हैं। आने वाले समय में सोनाक्षी ‘दहाड़’ सीजन 2 में नजर आएंगी।  

Sonakshi Sinha Lashes Out On Paparazzi Saying Jab Tak Aap Nahin Jaoge Main Car Mein Nahin Baithungi Watch Here
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona
यूट्यूब पर भी हैं एक्टिव
एक्टिंग के अलावा सोनाक्षी अपने यूट्यूब चैनल पर भी काफी एक्टिव हैं। उनके चैनल पर 1.1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और उनके मेकअप व स्किनकेयर वीडियो को लाखों व्यूज मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed