कैंसर से जूझ रहीं महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा, बोलीं- ‘भगवान हमेशा दिव्य रूप में नहीं आते’; लिखा भावुक नोट
Mahesh Manjrekar Wife Cancer: महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा मांजरेकर कैंसर का सामना कर रही हैं। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए एक भावुक नोट लिखा। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मराठी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस और फिल्ममेकर-एक्टर महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा मांजरेकर ने बताया है कि उन्हें कैंसर हुआ है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। मेधा ने अपने इलाज के सफर के बारे में बात की और उन सभी का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने जिंदगी के इस मुश्किल दौर में उनका साथ दिया।
साथ और प्यार देने के लिए लोगों का जताया आभार
मेधा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने अस्पताल से कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। मेधा ने अपने नोट में बताया कि उन्होंने अपने इलाज का एक स्टेज सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
इस अनुभव को याद करते हुए, उन्होंने बीमारी के बजाय उस दया और प्यार पर ध्यान देने का फैसला किया जो उन्हें इस सफर के दौरान मिला। उन्होंने लिखा, ‘जैसे-जैसे मेरे इलाज का एक चरण खत्म हो रहा है और मेरा जन्मदिन पास आ रहा है।
मैं पीछे मुड़कर देख रही हूं। बीमारी का पता चलने, सर्जरी, कीमोथेरेपी या रेडिएशन पर नहीं, बल्कि मुझे उस कृपा और प्यार की याद आ रही है जो मुझे मिला। पीछे मुड़कर देखने पर मुझे एहसास हुआ कि वे सब महज इत्तेफाक नहीं थे। वह भगवान का मेरा हाथ थामने का तरीका था। इस सफर के दौरान मुझे एहसास हुआ कि भगवान हमेशा हमारे सामने किसी दिव्य रूप में नहीं आते।
View this post on Instagram
वो मेरी जिंदगी में मेरे गुरुओं, डॉक्टरों, नर्सों, परिवार, दोस्तों और यहां तक कि ऐसे लोगों के रूप में आए, जो कभी अजनबी थे लेकिन बाद में मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हुए।
बेटी सई और सेलेब्स ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
मेधा ने उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इलाज के दौरान उनकी देखभाल की। उन्होंने लिखा, ‘जब इलाज की वजह से मेरी भूख चली गई थी, तब भी किसी न किसी को पता होता था कि मैं क्या खा सकती हूं। ढोकले का डिब्बा। नरम इडली।
गुलपापड़ी और जिस दिन अचानक पानी-पुरी खाने का मन हुआ, तो वह भी। सादा खाना... लेकिन उसमें बहुत सारा प्यार शामिल था।’ उनकी बेटी, एक्ट्रेस सई मांजरेकर ने इस पोस्ट पर एक दिल को छू लेने वाला मैसेज लिखा: ‘सबसे मजबूत लड़की।’ स्वप्निल जोशी और नीना कुलकर्णी समेत कई मराठी फिल्म हस्तियों ने भी अपना समर्थन जताया और मेधा के जल्द ठीक होने की कामना की।
मेधा मांजरेकर ने मराठी सिनेमा में अपनी एक्टिंग के लिए तारीफें बटोरी हैं। उन्होंने 'काकस्पर्श', 'दे धक्का', 'नटसम्राट', 'फक्त लढ म्हणा', 'जुना फर्निचर' और 'दबंग 3' जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया है।
मेधा मांजरेकर आखिरी बार 'एक राधा एक मीरा' में नजर आई थीं। मेधा ने 1995 में महेश मांजरेकर से शादी की। 2021 में महेश मांजरेकर को हाई-ग्रेड यूरिनरी ब्लैडर कैंसर का पता चला। मुंबई में उनकी बड़ी सर्जरी हुई और बाद में वे ठीक हो गए।