बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत शुक्रवार को देशद्रोह एवं अन्य आरोपों को लेकर दर्ज मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने पहुंची। सीआरपीएफ जवानों की ‘वाई प्लस’ श्रेणी सुरक्षा प्राप्त कंगना मुंबई के उपनगर स्थित पुलिस थाने अपने वकील के साथ दोपहर करीब एक बजे पहुंची। उस समय वहां मीडिया का भारी जमावड़ा था। इस दौरान कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी भी पहुचे हैं।
Kangana Ranaut: बयान दर्ज कराने बहन के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचीं कंगना रणौत, राजद्रोह से जुड़ा है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस स्टेशन आने से पहले कंगना ने वीडियो संदेश दिया है कि उनकी आवाज दबाई जा रही है। वीडियो में वे कह रही हैं कि उन्हें पुलिस में हाजिरी देने के लिए कहा जा रहा है लेकिन ये नहीं बताया जा रहा है कि कहां आना है, कैसे हाजिरी देनी है। उनकी नजरों में उन्हें अपने विचार व्यक्त करने से भी रोका जा रहा है। एक्ट्रेस ने वीडियो के अंत में राष्ट्रहिट में आवाज बुलंद करने वाले लोगों से अपील की है कि वे सभी साथ आए हैं और इसका विरोध करें। हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक कंगना और उनकी बहन रंगोली को बांद्रा पुलिस स्टेशन में आकर बयान दर्ज कराना था। अधिकारी ने बताया कि बांद्रा पुलिस ने कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ अक्टूबर में अपनी टिप्पणी के जरिये कथित तौर पर समुदायों में द्वेष पैदा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।
Mumbai: Actor Kangana Ranaut and her sister Rangoli appear before Bandra Police to record their statements, in connection with a sedition case pic.twitter.com/ACkLgBXARA
— ANI (@ANI) January 8, 2021
बता दें कि मुंबई पुलिस ने 17 अक्टूबर 2020 को कथित तौर पर दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ाने और अन्य आरोपों के लिए स्थानीय अदालत के आदेश पर कंगना और रंगोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। कंगना पर धार्मिक भावनाएं भड़काने, कलाकारों को हिंदू-मुसलमान में बांटने और सामाजिक द्वेष को बढ़ावा देने का आरोप लगा गया। कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सयैद ने कंगना और उनकी बहन के ट्वीट एवं बयान का संदर्भ देते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 153ए (अलग-अलग धार्मिक, जातीय समूहों में द्वेष को बढ़ावा देना), धारा-295 ए (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काना), धारा-124 ए (देशद्रोह) और धारा-34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने तीन बार नोटिस जारी कर उन्हें मामले में बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस के समक्ष उपस्थित होने को कहा था।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर कई बयान जारी किए थे। बता दें कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ के बीच अभी कुछ दिनों पहले किसान आंदोलन को लेकर ट्विटर पर जमकर बहस हुई थी। जिसके बाद कंगना चर्चा में आ गईं थीं।दरअसल कंगना ने अपने एक ट्वीट में दावा किया था कि शाहीन बाग वाली बिलकिस बानो किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने लिखा था कि वह 100 रुपये के लिए कहीं भी आ जा सकती हैं। कंगना के इस ट्वीट पर काफी बवाल मचा और फिर दिलजीत ने इसे लेकर उन्हें खरी-खोटी सुना दी।