फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल रॉय को अस्पताल से मिली छुट्टी, परिवार के साथ तस्वीर साझा कर दिया खास संदेश

Fri, 08 Jan 2021 01:19 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 08 Jan 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
Rahul roy health update he discharged from hospital after brain stroke
अस्पताल से घर लौटे राहुल रॉय - फोटो : instagram/officialrahulroy

आशिकी फेम अभिनेता राहुल रॉय को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। राहुल रॉय ने खुद सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों को यह जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने उन्होंने सभी का शुक्रिया किया है।

Rahul roy health update he discharged from hospital after brain stroke
अस्पताल से घर लौटे राहुल रॉय - फोटो : instagram/officialrahulroy

राहुल रॉय ने अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह अपने भाई और बहन के साथ नजर आ रहे हैं। राहुल की तबीयत खराब होने के दौरान उनके भाई बहन लगातार उनकी देखभाल करते रहे। तस्वीरों के साथ राहुल ने एक भावुक पोस्ट साझा किया है।

Rahul roy health update he discharged from hospital after brain stroke
राहुल रॉय - फोटो : Instagram

राहुल रॉय ने लिखा कि 'मैं वापस घर लौट आया हूं। अस्पताल में लंबे इलाज के बाद। अभी मैं ठीक हो रहा हूं। पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। यह लंबी यात्रा है। आज मैं हर उस शख्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो इस मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे। मेरा भाई रोहित, मेरी बहन, बेस्ट फ्रेंड प्रियंका।' राहुल ने इसके अलावा अपने कई दोस्तों का जिक्र किया है। उन्होंने डॉक्टर्स और प्रशंसकों का भी शुक्रिया किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul roy health update he discharged from hospital after brain stroke
राहुल रॉय - फोटो : instagram/officialrahulroy

बता दें कि राहुल कारगिल में अपनी फिल्म एलएसी- लिव द बैटल की शूटिंग कर रहे थे। इस समय पहाड़ी इलाकों में ठंड बहुत है। ऐसे में राहुल फिल्म में काम भी कर रहे थे और ठंड का मजा भी ले रहे थे। वह कुछ सावधानियों का ध्यान रखना भूल गए और उन्हें अचानक से ब्रेन स्ट्रोक का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Rahul roy health update he discharged from hospital after brain stroke
राहुल रॉय - फोटो : instagram/officialrahulroy

फिल्म की शूटिंग के दौरान राहुल को जैसे ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ, उन्हें आनन फानन में कारगिल से श्रीनगर लाया गया। उन्हें वहां से जल्द से जल्द मुंबई पहुंचाया गया। राहुल जिस फिल्म एलएसी- लिव द बैटल की शूटिंग कर रहे थे, वह फिल्म इसी साल जून के महीने में भारत-चीन सीमा पर हुए विवाद पर आधारित है। फिल्म में राहुल के साथ टीवी के मशहूर कलाकार निशांत सिंह मलकानी भी मुख्य भूमिका में होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed