Kangana Ranaut: विराट अंकल मैं वामिका संग डेट पर जाऊं? प्लेकार्ड को देखकर भड़कीं कंगना रनौत ने यूं किया रिएक्ट
बीते दिन आईपीएल से एक बच्चे की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसने प्लेकार्ड के जरिए वामिका को डेट पर ले जाने का सवाल पूछा था। वहीं, इस पर कंगना रनौत ने भड़कते हुए बच्चे के पैरेंट्स को खूब लताड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। फिल्मों के अलावा वह वायरल हो रही तस्वीरों-वीडियो पर भी प्रतिक्रिया देती देखी जाती हैं। इसी कड़ी में पंगा क्वीन ने कुछ दिनों पहले हुए आईपीएल मैच के दौरान एक बच्चे के जरिए पकड़े गए प्लेकार्ड पर अपना रिएक्शन दिया है। बच्चे की वायरल तस्वीर के जरिए कंगना उनके पैरेंट्स को ऐसा करवाने के लिए लताड़ लगाती नजर आई हैं।
आईपीएल 2023 से वायरल बच्चे का प्लेकार्ड
बीते दिन एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का एक मैच हुआ। इसी मैच के दौरान, विराट कोहली के लिए प्लेकार्ड पकड़े एक लड़के की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का खूब ध्यान खींचा था। प्लेकार्ड पकड़े बच्चे ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से एक खास रिक्वेस्ट की थी। तख्ती पर लिखा था, 'हाय विराट अंकल। क्या मैं वामिका को डेट पर ले जा सकता हूं?'
मासूम बच्चों को ये बेहूदा बातें ना सीखायें, इससे आप मॉडर्न या कूल नहीं अश्लील और फूल लगते हो। https://t.co/dGC7OmOPvM
विज्ञापन विज्ञापन— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) April 20, 2023
भड़कीं कंगना रनौत ने पैरेंट्स की लगा दी क्लास
बच्चे को पकड़ाए गए इसी प्लेकार्ड को देखकर 'क्वीन' कंगना रनौत का गुस्सा फूट पड़ा है। एक्ट्रेस ने बच्चे के पैरेंट्स को आड़े हाथों लेते हुए लिखा है, 'मासूम बच्चों को ये बेहुदा बातें ना सिखाएं, इससे आप मॉडर्न या कूल नहीं अश्लील और फूल लगते हो।' कंगना के जरिए दी गई इस प्रतिक्रिया पर सोशल मीडिया यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'बिल्कुल सही बात। ये तो कुछ भी नहीं है आजकल लोग मेट्रो शहर में बच्चे को रेस्त्रां-बार तक ले जा रहे हैं। आंखों देखी बात बता रहा हूं, मैं तो देखकर दंग रह गया था।'
KKBKKJ: फिल्म की रिलीज से पहले शहनाज गिल का बड़ा खुलासा, बिग बॉस के घर में हुई थीं बॉडी शेमिंग का शिकार
दो गुटों में बंटा सोशल मीडिया
बच्चे की इस वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया को दो गुटों में बांट दिया है। जहां कई लोग इसे 'असंवेदनशील' और 'डरावना' बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग बच्चे को क्यूट बताते नजर आए हैं। एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'मैं यह कल्पना करके भी कांप जाता हूं कि बच्चे के माता-पिता कितने खौफनाक और असंवेदनशील हैं। बच्चा मासूम दिखता है - अक्सर यह माता-पिता बच्चों को गलत रास्ते पर ले जाते हैं। यह सब कैमरा टाइम के लिए?'