कंगना ने सीता के रूप में साझा की बचपन की तस्वीर, सीजेपी विवाद के बीच पोस्ट में लिखा- ‘लिबरल्स को आशीर्वाद’
Kangana Ranaut Social Media Post: कंगना अपने बयानों के कारण अक्सर विवाद में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह सीता माता बनी हैं। इस तस्वीर के जरिए वह लिबरल विचारधारा के लोगों पर तंज कस रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने सीजेपी प्रदर्शनकारियों और जेन जी को गटरछाप कहा था। इसके बाद उनकी खूब ट्रोलिंग हुई। एक बार फिर से कंगना ने इंस्टाग्राम पर तंज कसते एक पोस्ट किया है। इसके साथ ही सीता के रूप में अपनी बचपन की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।
लिबरल्स पर क्यों कसा कंगना रनौत ने तंज
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर स्कूल के दिनों की दो तस्वीरें साझा की हैं। इसमें वह एक नाटक के लिए माता सीता का रूप धारण किए हुए हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ कंगना ने कैप्शन भी लिखा है। इसमें वह लिखती हैं, ‘सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद।’
बता दें कि बीते दिनों लिबरल विचारधारा वाले लोग कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। इस दौरान माता सीता और भगवान राम पर भी टिप्पणी की गई थी। शायद इसी वजह से यह फोटो कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
जेन जी को भी कंगना ने सुनाई थी खरी-खोटी
कंगना ने कई बार सीजेपी के साथ प्रोटेस्ट करने वाले जेन जी को लेकर पोस्ट की। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी। जेन जी प्रोटेस्ट की ये रील्स देखकर घिन पैदा होती हैं। जिस तरह यह लोग बात कर रहे हैं और जिस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं मैंने वो कभी नहीं देखा। हर एक फ्रेम इतना अजीब और इतना भद्दा हो सकता है। छी।’ आगे दिए गए बयानों में भी कंगना ने जेन जी को गटरछाप तक कह दिया।
करियर रनौत करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं?
कंगना रनौत बतौर सांसद अपनी नई भूमिकाओं को निभा रही हैं। साथ ही वह एक्टिंग की दुनिया में भी सक्रिय हैं। इस साल वह फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आईं। इसके अलावा वह फिल्म 'क्वीन 2' भी कर रही हैं।