फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: करण जौहर ने बताया DDLJ का दिलचस्प किस्सा, काजोल पेड़ के पीछे बदलती थीं साड़ी

Fri, 25 Jul 2025 03:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 25 Jul 2025 03:35 PM IST
सार

DDLJ: बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में अपनी ब्लाकबस्टर फिल्म 'डीडीएलजे' को लेकर संघर्ष की कहानी सुनाई। उन्होंने यह भी बताया की शूटिंग के दौरान सारी जिम्मेदारी उन्हें ही संभालनी पड़ती थी।

विज्ञापन
Karan Johar recalls Kajol would change sarees behind tree during DDLJ Did not have money
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
करण जौहर ने हाल ही में फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) के दिनों को याद करते हुए सेट के कई किस्से सुनाए। उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म में सहायक निर्देशक थे और कई तरह के काम करते थे।

 
Karan Johar recalls Kajol would change sarees behind tree during DDLJ Did not have money
डीडीएलजे - फोटो : सोशल मीडिया
डीडीएलजे के सेट पर कई काम किया करते थे करण
जय शेट्टी के पॉडकास्ट पर करण ने बताया कि वह डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान के लिए कपड़े डिजाइन करना, काजोल के बाल संवारना, और सेट पर भीड़ को संभालना जैसे कई काम किया करते थे। उस समय फिल्म बनाना आसान नहीं था क्योंकि अलग-अलग विभाग नहीं होते थे। सहायक निर्देशकों को ही सारी जिम्मेदारी संभालनी पड़ती थी।
Karan Johar recalls Kajol would change sarees behind tree during DDLJ Did not have money
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar
स्विट्जरलैंड का बताया किस्सा
करण ने आगे बताया कि डीडीएलजे की शूटिंग उनके लिए बहुत बड़ी सीख थी। स्विट्जरलैंड में शूटिंग के दौरान केवल 21 लोगों की छोटी टीम थी। वे एक बस में घूमते थे और जहां अच्छी जगह दिखती, वहां शूटिंग शुरू कर देते। काजोल को पेड़ के पीछे साड़ी पहनाई जाती थी और शाहरुख कहीं भी कपड़े बदल लेते थे। उस समय न ज्यादा पैसे थे, न ही ज्यादा सुविधाएं। शाहरुख और काजोल भी सामान उठाने में मदद करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar recalls Kajol would change sarees behind tree during DDLJ Did not have money
'मोहब्बतें' के ऑडिशन के दौरान इस अभिनेत्री से ना खुश थे करण जौहर? - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
पहले फिल्म बनाना मजेदार हुआ करता था- करण
करण ने यह भी बताया कि पहले सेट पर कोई वैनिटी वैन या मैनेजर नहीं होते थे। काजोल के हेयर और मेकअप पर्सन को वीजा नहीं मिला था, इसलिए करण उनके बाल संवारते थे और उनकी मां मेकअप करती थीं। करण के मुताबिक, पहले फिल्म बनाना मजेदार था क्योंकि सब एक परिवार की तरह काम करते थे। लेकिन अब सब कुछ बहुत व्यवस्थित और बोरिंग हो गया है।
विज्ञापन
Karan Johar recalls Kajol would change sarees behind tree during DDLJ Did not have money
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar
फिल्म डीडीएलजे
डीडीएलजे (DDLJ) 1995 में रिलीज हुई थी। इसे आदित्य चोपड़ा ने निर्देशित किया और यश चोपड़ा ने बनाया। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी, फिल्म के गाने और संवाद आज भी बहुत मशहूर हैं। शाहरुख खान और काजोल की फिल्म DDLJ को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed