फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Met Gala 2021: किम कार्दशियन की ड्रेस देख करीना कपूर ने किया रिएक्ट, सोशल मीडिया पर ड्रेस का उड़ रहा मजाक

Tue, 14 Sep 2021 03:40 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 14 Sep 2021 03:40 PM IST
सार

मेट गाला 2021 की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार यानी 14 सितंबर को हॉलीवुड के कई सेलेब्स ने बड़े और प्रतिष्ठित चैरिटी इवेंट में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Kim Kardashian MET Gala 2021: Kareena Kapoor Khan Is Left Scratching Her Head At Kim Kardashian's Outfit
करीना कपूर-किम कार्दशियन - फोटो : सोशल मीडिया

मेट गाला 2021 की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार यानी 14 सितंबर को हॉलीवुड के कई सेलेब्स ने बड़े और प्रतिष्ठित चैरिटी इवेंट में हिस्सा लिया। किम अक्सर इतने रीवीलिंग कपड़ों में नजर आती हैं कि कई बार देखने वाले की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। लेकिन हाल ही में किम कार्दशियन जिस लुक में मेट गाला 2021 में पहुंची हैं उसने तो सबको हैरान कर दिया है। हमेशा बोल्ड और हॉट लुक में नजर आ रहीं किम इस बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर फुल बॉडी कवर कर के पहुंची हैं। इस बार किम ने ऐसी ड्रेस पहनी है कि उनकी बॉडी एक इंच भी नजर नहीं आ रही है। सर से लेकर पावों तक सब कुछ ब्लैक ड्रेस से कवर है, यहां तक की एक्ट्रेस की नाक, बाल, आंख और उंगलियां तक सब कुछ किम का ये गेटअप देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की फोटोज जबरदस्त वायरल हो रही हैं, जिनका मजाक भी बना रहा है। किम की फोटो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान ने भी रिएक्ट किया है।



Kim Kardashian MET Gala 2021: Kareena Kapoor Khan Is Left Scratching Her Head At Kim Kardashian's Outfit
किम कार्दशियन - फोटो : Twitter- @KimKardashian

करीना कपूर ने किम की ये फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने एक सवाल किया है। फोटो शेयर करते हुए करीना ने सवाल किया ‘ये क्या हो रहा है’? लोग इस तरह सोशल मीडिया पर किम की ड्रेस का मज़ाक बना रहे हैं और फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kim Kardashian West (@kimkardashian)

Kim Kardashian MET Gala 2021: Kareena Kapoor Khan Is Left Scratching Her Head At Kim Kardashian's Outfit
किम कार्दशियन

किम को हैरी पॉटर फिल्मों में नजर आने वाले दमपिशाच यानी Dementer बताया जा रहा है। इसके अलावा कई यूजर्स का कहना है कि वह किसी वीडियो गेम के लॉक किरदार जैसी दिख रही हैं, जिसे अनलॉक करने पर उसका लुक सामने आता है। 

     

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kim Kardashian West (@kimkardashian)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kim Kardashian MET Gala 2021: Kareena Kapoor Khan Is Left Scratching Her Head At Kim Kardashian's Outfit
kim kardashian

साथ ही किम कार्दशियन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में किम ने चमड़े की ड्रेस पहनी हुई है। वहीं उन्होंने लेदर मास्क का भी इस्तेमाल किया है, जिससे उनका पूरा चेहरा ढका हुआ है। 

विज्ञापन
Kim Kardashian MET Gala 2021: Kareena Kapoor Khan Is Left Scratching Her Head At Kim Kardashian's Outfit
Kim Kardashian - फोटो : Twitter
किम के फोटोज पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट करते हुए तारीफ की है। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे अमेरिकन हॉरर स्टोरी भी बता रहे हैं, किम से उनकी तबीयत पर सवाल कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed