बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपने बयानों और ट्वीट्स की वजह से सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ भी डालती हैं, तो उसे लेकर एक बहस खड़ी हो जाती है। हालांकि, स्वरा सिर्फ गंभीर बातें ही सोशल मीडिया पर नहीं करती, बल्कि कई बार वो मजाकिया पोस्ट भी करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसे लेकर उनके फैंस मजे भी ले रहे हैं और उनका समर्थन भी कर रहे हैं । स्वरा भास्कर ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि उन्हें शर्म नहीं आती है। वीडियो में स्वरा भास्कर रात के अंधेरे में हैं और छिपकर मैगी खा रही हैं।
सोशल मीडिया: जानिए, क्यों स्वरा भास्कर ने कहा 'शर्म तो आती नहीं हमें'? जवाब में क्या बोले यूजर्स?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरा का यह वीडियो किसी और ने शूट किया है। वीडियो में वो जो कर रही हैं, सेट पर प्रड्यूसर से छिपाकर कर रही हैं। यह वीडियो शाम का है जिसमें स्वरा सबसे छिपाकर मैगी खा रही हैं। स्वरा ने लिखा है, क्योंकि शर्म तो आती नहीं हमें! नाइट शूट्स, मैगी और मैं, हमारी हैपी तिकड़ी। मुझे इसे लेकर कोई गिल्ट नहीं। कोई मेरे ट्रेनर्स और न्यूट्रिशनिस्ट या प्रड्यूसपर को नहीं बताएगा। स्वरा ने कहा कि उनका किरदार दो बच्चों की मां का है और वो मैगी खा रही हैं।
उन्होंने स्वीकारा कि वह नाइट शिफ्ट की शूटिंग बिना मैगी के नहीं कर सकतीं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मैगी खाते हुए स्वरा भास्कर बीच-बीच में थोड़ा परेशान भी हैं कि कहीं उन्हें प्रड्यूसर तो नहीं देख रहे! स्वरा के इस वीडियो पर उनके फैंस ने खूब मजे लिये हैं। एक ने यूजर्स ने लिखा है कि क्योंकि शर्म तो आती नहीं तुम्हें, ये लाइन ही जंचती है तुम पर। कई यूजर्स ने उन्हें साफ-साफ कहा कि आपने अपने लिये जिन शब्दों का उपयोग किया है, वे आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है, क्योंकि सभी जानते हैं कि आपको शर्म नहीं आती।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर का विवादों से पुराना नाता रहा है। वो लगातार राजनीति से लेकर विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखती हैं और कई बार इसे लेकर ट्रोल होती हैं और यूजर्स का गुस्सा भी सहती हैं। ये ही वजह है कि वो लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने हिंदुत्व की तुलना तालिबान से कर दी थी, जिसके बाद उनका काफी विरोध हुआ था और उन्हें गिरफ्तार करने तक की मांग की गई थी। ट्विटर पर इसे लेकर हैशटैग तक चलने लगा था।
स्वरा ने लिखा था, हम हिंदुत्व आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते हैं और तालिबान आतंक से सभी हैरान और तबाह हो गए हैं। हम तालिबान आतंक से शांत नहीं बैठ सकते हैं और फिर हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य उत्पीड़ित की पहचान पर बिल्कुल भी आधारित नहीं होने चाहिए। जिसके बाद यूजर्स काफी भड़क गये थे। इसके अलावा, हाल ही में जब स्वरा भास्कर ने अपने फ्लैट में पूजा करती हुई तस्वीर शेयर की थी उस वक्त भी यूजर्स ने उनको आड़े हाथ लिया था।