फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kashyap brother became ranbir's favorite

इन दिनों दो भाइयों पर फिदा हैं रणबीर कपूर

Thu, 01 Aug 2013 06:52 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट
नई दिल्ली/ इंटरनेट Updated Thu, 01 Aug 2013 06:52 PM IST
विज्ञापन
kashyap brother became ranbir's favorite

अभिनव कश्यप के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बेशरम' लगभग पूरी हो चुकी है और रिलीज की तैयारियां कर रही है। 'बेशरम' के बाद क्या? तो बता दें कि इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर अनुराग बसु की फिल्म 'जग्गा जासूस' में शीर्षक भूमिका निभाते दिखेंगे।

विज्ञापन


यानि रणबीर कपूर पूरी तरह से कश्यप बंधुओं पर फिदा हो गए हैं, जबकि उनके करीबी इम्तियाज अली को लग रहा था कि 'बेशरम' फिल्म के बाद रणबीर पहले उनको उनकी फिल्म के लिए डेट देंगे।
विज्ञापन


हालांकि इस बीच उन्होंने फिल्म 'बांबे वेलवेट' की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका निर्देशन अभिनव कश्यप के बड़े भाई अनुराग कश्यप कर रहे हैं। जहां तक जग्गा जासूस की शूटिंग का मामला है, यह फिल्म नवंबर तक फ्लोर पर चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भले ही 'जग्गा जासूस' की शूटिंग बांबे वेलवेट की शूटिंग शुरू होने के कुछ महीने बाद होगी, लेकिन रिलीज पहले यही फिल्म होगी। योजना यही बनी है कि 'जग्गा जासूस' नए साल के मध्य में दर्शकों के सामने होगी, तो बांबे वेलवेट अगले साल क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होगी।


'जग्गा जासूस' की शूटिंग पूरी होने के बाद रणबीर इम्तियाज अली की फिल्म में काम करेंगे। हालांकि इम्तियाज को पूरी उम्मीद थी कि रणबीर उन्हें

सबसे पहले मौका देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने इम्तियाज से साफ कह दिया है कि वे अगले साल के मध्य में ही उनकी फिल्म कर पाएंगे।

फिलहाल तो रणबीर की नजरें आगामी फिल्म 'बेशरम' पर टिकी हुई हैं। 'ये जवानी है दीवानी' के सुपरहिट होने के बाद उन पर एक बार फिर सौ करोड़ के क्लब में शामिल होने का दबाव है।

यही वजह है कि रणबीर 'बेशरम' के यूनीक प्रमोशन के बारे में भी गंभीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed