{"_id":"62530ff9e321a33a590dbcc5","slug":"katrina-kaif-makes-sunday-special-breakfast-for-hubby-vicky-kaushal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katrina Kaif: संडे स्पेशल ब्रेकफास्ट में कटरीना कैफ ने बनाई ये डिश, तस्वीर शेयर कर पति विक्की कौशल के लिए जताया प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Katrina Kaif: संडे स्पेशल ब्रेकफास्ट में कटरीना कैफ ने बनाई ये डिश, तस्वीर शेयर कर पति विक्की कौशल के लिए जताया प्यार
Sun, 10 Apr 2022 10:44 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:44 PM IST
सार
कटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल के लिए नाश्ता बनाया है और सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके प्यार जताया है। इससे पहले वह ससुराल में पहली रसोईं भी बना चुकी हैं।
विज्ञापन
कैटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादीशुदा जिंदगी के मजे ले रहे हैं। कभी कटरीना और विक्की वेकेशन मनाने के लिए निकल जाते हैं तो कभी एक दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट शेयर करते हैं। अक्सर यह जोड़ा एकदूसरे पर प्यार लुटाता नजर आता है। फैंस भी विक्की और कटरीना को एक फ्रेम में देखने पसंद करते हैं। ये दोनों अक्सर अपनी पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में कटरीना ने अपने पति विक्की कौशल के लिए नाश्ता बनाया है और सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके प्यार जताया है।
विज्ञापन
हबी के लिए बनायाा ब्रेकफास्ट
कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'संडे ब्रेकफास्ट हबी के लिए...मैंने बनाया है।' इसके बाद उन्होंने एक स्माइल करता हुआ इमोजी भी पोस्ट किया है। बता दें कि इससे पहले कटरीना कैफ ने ससुराल में पहली रसोई की रस्म निभाते हुए हलवा बनाया था। कटरीना ने उसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके बाद विक्की ने कटरीना की खूब तारीफ की थी।
विज्ञापन
स्विमसूट में नजर आईं कटरीना
हाल ही में कटरीना और विक्की अपने वेकेशन से वापस आए हैं। सीक्रेट लोकेशन से दोनों ने कई तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। कटरीना ने काले रंग के स्विमसूट में समुद्र के किनारे से एक तस्वीर भी शेयर की थी। जिसमें वह रेत के किनारे टोपी लगाए हुए बैठी थीं। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर को कटरीना के ससुर श्याम कौशल ने भी लाइक किया था।
विज्ञापन
इन फिल्मों में आने वाले हैं नजर
कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय कटरीना के पास 'टाइगर 3' है। अभिनेत्री हाल ही में इसकी शूटिंग से वापस लौटी हैं। इसके अलावा वह 'जी ले जरा' और 'मेरी क्रिसमस' में भी नजर आने वाली हैं। विक्की कौशल की बात करें तो वह इस समय लक्ष्मण उतरेकर की फिल्म में सारा अली खान के अपोजिट नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह 'सैम बहादुर' में भी नजर आने वाले हैं।