फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina Kaif photos in blue floral swimwear went viral on internet fans like the actress summer look

Katrina Kaif: फ्लोरल स्विमवियर में पूल साइड पोज देती नजर आईं कटरीना कैफ, गर्मी में बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Thu, 28 Apr 2022 04:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 28 Apr 2022 04:01 PM IST
सार

एक्ट्रेस आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस बेहद पसंद भी करते हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
Katrina Kaif photos in blue floral swimwear went viral on internet fans like the actress summer look
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली कटरीना सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस बेहद पसंद भी करते हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। 

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन फोटोज के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं। शेयर की गई इन तस्वीरों में एक्ट्रेस नीले रंग की बिकनी में नजर आ रही हैं। अपने बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर कटरीना ने अपने इस लुक से इंटरनेट पर आग लगा दी है। अभिनेत्री यह समर लुक देख फैंस के पसीने छूट रहे हैं। झुलसा देने वाली गर्मी में कटरीना का यह स्विमवियर लुक लोगों को ठंडक का एहसास करा रहा है। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

विज्ञापन
विज्ञापन


इन फोटोज को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कटरीना ने कैप्शन में अपने लुक से मिलता हुआ नीले रंग का दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। तस्वीरों में एक्ट्रेस नीले रंग की हाई-वेस्ट फ्लोरल बिकिनी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, नैचुरल मेकअप के साथ खुले बाल उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। इन फोटोज के सामने आते ही फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 


कुछ घंटों पहले शेयर की गई इन तस्वीरों को अब तक नौ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, फैंस जमकर इन तस्वीरों में कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आग लगा दी।" एक अन्य ने लिखा, "सबसे बेहतरीन शानदार, आपकी आंखें खूबसूरत हैं।" इसके अलावा अन्य लोग भी इन तस्वीरों पर कमेंट कर एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।


वर्कफ्रंट की बाते करें तो कटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस श्रीराम राघवन की फिल्म मैरी क्रिसमस में भी दिखाई देंगी। फिल्म में वह विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा कटरीना सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फिल्म फोन भूत में भी नजर आएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed