फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड कैट ने क्यों उठाया बैट, वीडियो में खुल गया राज

Sat, 09 Dec 2017 01:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Sat, 09 Dec 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif playing cricket during shooting of film tiger zinda hai
katrina kaif

सलमान-कटरीना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और सलमान खान फिल्म प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग अबू धाबी के डिजर्ट इलाके में 40 दिनों तक की गई। शूटिंग के दौरान जब भी एक्टर्स और प्रोडक्शन क्रू मेंबर्स फ्री होते वो खेलने के लिए समय निकाल लेते थे। कैटरीना कैफ ने भी शूटिंग की थकान को दूर करने के लिए रास्ता खोज लिया। आगे की स्लाइड्स में देखिए क्या किया कैटरीना कैफ ने...



पढ़ें: किस शो के लिए जुड़वा बहनों जैसी दिखीं आलिया और कैटरीना, यहां जान लीजिए

katrina kaif playing cricket during shooting of film tiger zinda hai
katrina kaif

शूटिंग की थकान दूर करने के लिए कैटरीना कैफ ने खेलों में इंटरेस्ट दिखाई। वो शूटिंग से समय निकालकर अपने को-एक्टर अंगद बेदी के साथ क्रिकेट खेलती नजर आईं। इसका एक वीडियो कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया। वीडियो में कैटरीना बैटिंग कर रही हैं जबकि अंगद बॉलिंग कर रहे हैं। कैटरीना ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- 'मेरी अपनी क्रिकेट टीम... सुनिए, किस तरह मेरे खेल की झूठी तारीफ कर रहे हैं। सर्फिंग डन, वॉलीबॉल डन... क्रिकेट?'

katrina kaif playing cricket during shooting of film tiger zinda hai
Katrina kaif
वहीं कैटरीना ने बताया कि 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के दौरान उन्होंने कई अलग-अलग खेलों में हाथ आजमाया। मैंने सर्फिंग सीखी, वॉलीबॉल खेला अब क्रिकेट की बारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif playing cricket during shooting of film tiger zinda hai
अली अब्बास जफर - फोटो : AmarUjala

फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने बताया कि 'अबु धाबी में विशाल सेट बनाया गया है। सलमान खान ने वॉलीबॉल कोर्ट और क्रिकेट की पिच तैयार करवाई है, जहां सभी फ्री होकर कुछ समय खेलने में बिताते हैं। कैटरीना की रुचि हमेशा खेलों की तरफ रही है, उन्हें जब भी मौका मिलता है वो क्रिकेट खेलती हैं।'

विज्ञापन
katrina kaif playing cricket during shooting of film tiger zinda hai
Tiger Zinda Hai

'टाइगर जिंदा है' अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एक था टाइगर’ का ही सीक्वल है। यह फिल्म 22 दिसम्बर को रिलीज हो रही है। बता दें कि इसके अलावा कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में भी काम कर रही हैं। इन दोनों फिल्मों से कैटरीना को काफी उम्मीदें हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed