{"_id":"61efe314991768602c1673fd","slug":"katrina-kaif-poses-in-bikini-feeds-parrots-during-maldives-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katrina Kaif: मालदीव ट्रिप में तोते को दाना खिलाते हुए दिखीं कटरीना कैफ, यूजर्स बोले- वाह...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Katrina Kaif: मालदीव ट्रिप में तोते को दाना खिलाते हुए दिखीं कटरीना कैफ, यूजर्स बोले- वाह...
Tue, 25 Jan 2022 05:19 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 25 Jan 2022 05:19 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों मालदीव में हैं। वह यहां एक ब्रांड कमर्शियल की शूटिंग कर रही हैं। कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी मालदीव ट्रिप की झलक दिखाई है।
विज्ञापन
katrina kaif
- फोटो : instagram/katrinakaif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों मालदीव में हैं। वह यहां एक ब्रांड कमर्शियल की शूटिंग कर रही हैं। कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी मालदीव ट्रिप की झलक दिखाई है। गौरतलब है कि कटरीना कैफ इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में तोतों को दाना खिलाते हुए एक वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन
वीडियो में कटरीना कैफ के हाथ में बैठकर तोते दान चुंग रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ में अनाज ले रखा है और तोते उड़कर उसे खा रहे हैं। कटरीना कैफ ने कई बोल्ड तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने एक बिकिनी तस्वीर भी साझा की है जिसके कैप्शन में लिखा है, "सीज द डे।" कटरीना कैफ की तोतों को दाना खिलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है, जिसे एक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जहां तोतों को दाना खिलाने के लिए यूजर्स कटरीना कैफ की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वाह..कितने खूबसूरत तोते हैं। एक यूजर ने कटरीना कैफ से पूछा, "भाभी जी भैया नहीं दिख रहे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि कटरीना कैफ के पति विक्की कौशल इन दिनों इंदौर में सारा अली खान के साथ लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जहां से उन्होंने हाल ही में नर्मदा किनारे से अपनी कई तस्वीरें साझा की थी। सारा ने भई नर्मदा किनारे से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। वहीं, कटरीना कैफ की बिकिनी वाली तस्वीर को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर जमकर टिप्पणियां आ रही हैं।