फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina Kaif visits Priyanka Chopra restaurant Sona in New York with Vicky Kaushal See pics

Social Media: पति विकी कौशल संग प्रियंका चोपड़ा के रेस्तरां पहुंचीं कटरीना कैफ, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Fri, 13 May 2022 11:51 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 13 May 2022 11:51 AM IST
सार

न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे कटरीना कैफ और पति विक्की कौशल ने प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट सोना में चेक इन किया।

विज्ञापन
Katrina Kaif visits Priyanka Chopra restaurant Sona in New York with Vicky Kaushal See pics
कटरीना-विक्की और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल इस समय न्यूयॉर्क में एक-साथ समय बिता रहे हैं। इस दौरान कटरीना अपने पति विक्की के साथ अपने पसंदीदा भोजन स्थल पहुंची। दंपत्ति ने प्रियंका चोपड़ा के रेस्तरां 'सोना' का दौरा भी किया। कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रियंका के रेस्तरां की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "घर से दूर घर जैसा"। अब इस पर प्रियंका का रिएक्शन आया है।

विज्ञापन

कटरीना ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात
दरअसल हाल ही में कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रेस्तरां के सह-मालिक मनीष एम गोयल और विक्की कौशल के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "घर से दूर घर जैसा, मुझे इस रेस्तरां की वाइब्स से प्यार हो गया है। प्रियंका चोपड़ा, आप जो कुछ भी करती हैं, वह बस कमाल होता है।" बता दें कि इस तस्वीर में कटरीना फ्लोरल बेज ड्रेस और विक्की ब्लैक कैजुअल में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका का आया रिएक्शन
प्रियंका ने कटरीना की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "लव यू हनी! आप लोगों को रेस्तारं में देखकर बहुत खुशी हुई। सोना में आपका स्वागत है ... #homeawayfromhome।"

विज्ञापन

पहली बार साथ नजर आएंगी प्रियंका और कटरीना
वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका और कटरीना पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में होंगी। यह एक ऑल फीमेल रोड ट्रिप फिल्म है, जिसके इस साल फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed