Filmy Wrap: ओटीटी पर आई ‘केजीएफ 2’ और 'सालार' के डायरेक्टर को मिली धमकी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद यश स्टारर 'केजीएफ चैप्टर दो' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आ गई है। आप इसे घर बैठे ही देख सकते हैं, लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है। 'केजीएफ 2' को देखने के लिए सिर्फ अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन काफी नहीं होगा। इसके लिए आपको अतिरिक्त पैसे देने होंगे। प्राइम वीडियो के अर्ली एक्सेस रेंटल मॉडल के तहत दर्शक इसे 16 मई से ही देख सकते हैं। यह सुविधा उन दर्शकों के लिए भी है, जिनके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है। हाल ही में प्राइम वीडियो पर लॉन्च किए गए मूवी रेंटल पर यह सुविधा उपलब्ध है।
साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता किच्चा सुदीप की अपकमिंग फिल्म 'विक्रांत रोना' इन दिनों सुर्खियों में है। इस फिल्म को 'केजीएफ' की तरह पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है लेकिन टीजर के बाद फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। वहीं अब सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस एसकेएफ (SKF) ने 'विक्रांत रोना' को हिंदी वर्जन में पेश किया। सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म के हिंदी वर्जन वाले वीडियो को शेयर कर दिया है, जो कमाल का है।
Vikrant Rona: सलमान खान ने दिखाया किच्चा सुदीप की ‘व्रिकांत रोना’ का हिंदी वर्जन, 3डी विजुअल देख आप भी रह जाएंगे हैरान
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर मुसीबत में घिरती जा रही हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने दाढ़ी-मूंछ पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद सिख समुदाय ने भारती सिंह पर उनकी भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। हालांकि भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर हाथ जोड़कर इस संबंध में माफी भी मांगी है। अभिनेत्री का कहना है कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हालांकि उन्होंने टिप्पणी के दौरान किसी भी जाति, धर्म या समुदाय का नाम नहीं लिया था।
Bharti Singh: दाढ़ी-मूंछ पर कमेंट के बाद सिख समुदाय में रोष, कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता ने अपनी पत्नी अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ अपना ये खास दिन सेलिब्रेट किया। विक्की और कटरीना इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। यह कपल बीते कई दिनों से न्यूयॉर्क में वैकेशन एंजॉय कर रहा है। इसी क्रम में विक्की कौशल ने शादी के बाद अपने पहले जन्मदिन का जश्न न्यूयॉर्क में अपनी पत्नी के साथ मनाया। एक्ट्रेस ने हाल ही में न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट हुए अपने पति के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है।
Photos: विक्की कौशल के जन्मदिन पर कटरीना ने साझा की सेलिब्रेशन की तस्वीर, न्यूयॉर्क में रोमांटिक मूड में नजर आया कपल
अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' से अभिनेत्री शहनाज गिल बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कि शहनाज गिल ने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और सेट से एक वीडियो लीक हो गया है। क्लिप में, अभिनेत्री अपनी वैनिटी वैन से अपने कॉस्ट्यूम में उतरते हुए सेट की ओर बढ़ते दिखाई दे रही हैं। शहनाज गिल अपने इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, उन्होंने अपने बालों पर गजरा बांधा हुआ था।
Kabhi Eid Kabhi Diwali: फिल्म के सेट से वायरल हो रहा शहनाज गिल का लुक, बालों में गजरा लगाए दिखीं अभिनेत्री
भारतीय सिनेमा जगत के 'बाहुबली' प्रभास के पास कई बड़ी फिल्में हैं, जिस वजह से अभिनेता लाइमलाइट में हैं। प्रभास फिल्म 'सालार' में भी नजर आएंगे, जिसमें अभिनेता का लुक काफी दमदार होगा। लेकिन काफी समय से फिल्म से जुड़ी कोई अपडेट सामने नहीं आई है और इसी वजह से प्रभास का एक फैन नाराज हो गया है। प्रभास के एक क्रैजी फैन ने फिल्म के मेकर्स को एक सुसाइड नोट लिखा है। इस फैन ने मेकर्स से फिल्म से जुड़ा अपडेट मांगा है और ऐसा न करने पर जान देने की धमकी भी दी है।
Salaar: प्रभास के फैन की 'सालार' के मेकर्स को धमकी, सुसाइड नोट लिख दिया अल्टीमेटम, जानें पूरा मामला
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने 'वायकॉम 18' स्टूडियोज के साथ अपनी नई फिल्म 'धक धक' की घोषणा कर दी है। 'कहानी', 'क्वीन', 'मैरी कॉम' से लेकर 'पद्मावत' तक में महिलाओं के शक्तिशाली किरदारों को प्रदर्शित करने वाले इस स्टूडियो ने अब तापसी पन्नू के आउटसाइडर्स फिल्म्स हाउस के साथ हाथ मिलाया है। 'धक-धक' फिल्म आपके लिए ऐसी चार महिलाओं की एक आकर्षक कहानी सामने लाने वाला है, जिन्होंने अपने जीवन में मोटर बाइक्स को अहमियत दी है। इन चारों ने भारत के सबसे ऊंचे मोटरेबल पास तक पहुंच अपना पूरा जीवन ही बदल दिया।
Dhak Dhak: तापसी पन्नू की नई फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ आउट, आपने देखा क्या?
सोशल मीडिया पर लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखने वाली जानी-मानी गायिका सोना महापात्रा एक फिर सुर्खियों में हैं। सोना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को आड़े हाथों लिया है। सोना महापात्रा ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। सिंगर ने पोस्ट शेयर कर कहा कि वह अब जैकलीन के नाम से जुड़े ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं खरीदेंगी। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर जैकलीन के चेहरे वाले सौंदर्य उत्पादों की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, "जाहिर तौर पर मुफ्त, महंगे, बिना कमाई वाले लक्जरी उपहार भी..मेरा व्यक्तिगत निर्णय इस तरह के ब्रांड एंबेसडर के किसी भी ब्रांड से बचना है।
Social Media: सोना महापात्रा ने जैकलीन के खिलाफ खोला सीधा मोर्चा, बोलीं- नहीं खरीदूंगी उनके नाम से जुड़े ब्यूटी प्रोडक्ट्स
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन फिल्मों के साथ ही बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपने एक ट्वीट के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी गुरुवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ औरंगजेब की मजार का दौरा किया और वहां फूल चढ़ाए। उनके इस दौरे को लेकर पूरे देश से विरोध प्रतिक्रिया सामने आई थी। वहीं, अब अभिनेत्री ने भी इस मामले में ट्वीट कर अपनी राय रखी है। रवीना टंडन ने ट्वीट कर कहा, 'कुछ दिनों से मेरी मातृभूमि को ‘असहिष्णु’ करार देना एक फैशन सा बन गया है। यह इस बात को साबित करता है कि हम कितने सहिष्णु हैं और हम कितना बर्दाश्त करने की ताकत रख सकते हैं, यह एक उदाहरण है। आखिर असहिष्णुता कहां है?'
Raveena Tandon: ओवैसी ने औरंगजेब की मजार पर फूल चढ़ाए, तो रवीना टंडन ने ट्वीट कर कह दी ये बात
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म 'एम .एस धोनी' और सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की। इंटरव्यू में कियारा ने बताया कि उन्होंने सुशांत से उनकी बायोपिक के बारे में बात की थी।
Kiara Advani: फिल्म प्रमोशन के दौरान कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, बोलीं- मैंने उनसे कहा था कि….