फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Archana Gautam: कांग्रेस ऑफिस में हुई बदसलूकी को याद कर रो पड़ीं अर्चना गौतम, बोलीं- अगर मुझे कुछ हुआ...

Sun, 01 Oct 2023 03:12 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 01 Oct 2023 03:12 PM IST
सार

बिग बॉस 16 और उनके बाद खतरों के खिलाड़ी 13 से सुर्खियों में आई टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
khatron ke khiladi 13 fame Archana gautam open up on being manhandled in delhi details inside
अर्चना गौतम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिग बॉस 16 और उनके बाद खतरों के खिलाड़ी 13 से सुर्खियों में आई टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अर्चना ने साल 2021 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। हाल ही में वह नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय अपने पिता के साथ पहुंचीं, तो कांग्रेस दफ्तर के बाहर उनके साथ बदसलूकी की गई। इस पूरे मामले पर अब अर्चना गौतम ने अपनी बात रखी है।

khatron ke khiladi 13 fame Archana gautam open up on being manhandled in delhi details inside
अर्चना गौतम बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अर्चना महिला आरक्षण बिल पर संसद सदस्यों को बधाई देने के लिए कांग्रेस के दिल्ली ऑफिस पहुंची थीं। जहां उन्हें और उनके पिता को एंट्री देने से मना कर दिया गया। साथ ही कुछ औरतों ने उनके साथ मारपीट भी की। जिस पर अर्चना ने रिएक्ट करते हुए पूरी कहानी बताई है। 
khatron ke khiladi 13 fame Archana gautam open up on being manhandled in delhi details inside
अर्चना गौतम - फोटो : social media

अर्चना ने कहा, "मैंने एयरपोर्ट से चेकआउट किया था और घर जाते समय सबसे पहले मैं बिल के लिए दीदी (कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी) को बधाई देने के लिए संसद गई। मैं अपने पिता और अपने ड्राइवर के साथ थी। जैसे ही मैं पहुंची गेटकीपर ने मुझे अंदर जाने से रोक दिया। मैंने उससे पूछा कि क्यों तो उसने कहा कि तुम्हें एंट्री करने से रोका गया है। अचानक कुछ महिलाएं दौड़ती हुई आईं और मैं समझ नहीं पा रही थी कि क्या हुआ।”

विज्ञापन
विज्ञापन
khatron ke khiladi 13 fame Archana gautam open up on being manhandled in delhi details inside
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं मीडिया द्वारा एक इंटरव्यू के पोस्ट किए गए वीडियो में अर्चना को संदीप सिंह के खिलाफ बातें करते देखा जा सकता है। उनसे पूछा गया कि उन्होंने एफआईआर क्यों नहीं कराई। इस पर अर्चना ने बताया कि वह कम्प्लेन कराने गई थीं, लेकिन उनसे कहा गया कि उन्हें तीन दिन तक यहां आते रहना पड़ेगा। उन्हें लगा कि यह सेफ नहीं है और उन्होंने कम्प्लेन नहीं की। अर्चना ने ये तक कहा कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके पीछे संदीप सिंह का हाथ होगा।
विज्ञापन
khatron ke khiladi 13 fame Archana gautam open up on being manhandled in delhi details inside
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने हालही में एक कॉन्फ्रेंस रखी जिसमें उन्होंने ने बताया कि संदीप सिंह (ठाकुर संदीप सिंह) को शुरु से उनसे समस्या रही है। बतौर अर्चना, संदीप सिंह को उनकी जाती से समस्या है। वह पहले भी अभद्र व्यवहार कर चुके हैं, लेकिन कोई सबूत न होने और सारे सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने की वजह से वह शिकायत नहीं कर पाईं। अपने साथ हुए हादसे का जिम्मेदार संदीप सिंह को बताते हुए अर्चना रो पड़ीं। उधर, अर्चना के फैंस उनके सपोर्ट में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर 'वी स्टैंड विद यू अर्चना' ट्रेंड कर रहा। अर्चना ने बताया कि इस हादसे के बाद उन्हें नायरा बनर्जी और शिव ठाकरे ने कॉल कर उनका हालचाल लिया था।

यह भी पढ़ें: विवेक अग्निहोत्री ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, एक टिकट खरीदने पर दूसरा मिलेगा बिल्कुल मुफ्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed