फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khatron Ke Khiladi 15 First BTS Promo Out Rohit Shetty Show Is Going To Be more Crazy this time

'खतरों के खिलाड़ी 15' का बीटीएस प्रोमो हुआ जारी, धमाकेदार एक्शन में नजर आए रोहित शेट्टी; जानें कब होगा शुरू

Mon, 01 Jun 2026 10:36 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 01 Jun 2026 10:36 PM IST
सार

Khatron Ke Khiladi 15 First Promo: 'खतरों के खिलाड़ी 15' जल्द ही छोटे पर्दे पर प्रसारित होगा। प्रीमियर से पहले, इस शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर इसका पहला बीटीएस प्रोमो जारी किया है। पहले प्रोमो के बाद से ही शो के प्रति फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।

विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 15 First BTS Promo Out Rohit Shetty Show Is Going To Be more Crazy this time
'खतरों के खिलाड़ी 15' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' जल्द ही टीवी पर लौटने वाला है। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि होस्ट के तौर पर मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी का यह 10वां सीजन होगा। रोहित ने सोशल मीडिया पर इस सीजन का पहला बिहाइंड-द-सीन वीडियो भी शेयर कर दिया है। जिसे देखने के बाद इस शो के फैंस बेहद खुश हैं।

विज्ञापन

प्रोमो में क्या है खास?
रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, उसमें वह एक शानदार लाल कार में खतरनाक ड्रिफ्टिंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनका नया हेयरस्टाइल भी दिख रहा है। रोहित ने वादा किया है कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' में बिल्कुल असली और पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक स्टंट देखने को मिलेंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)


विज्ञापन
विज्ञापन

शो में क्या नया होने वाला है?
इस बार पुराने खिलाड़ी बनेंगे 'चैलेंजर'। 'खतरों के खिलाड़ी 15' के सीजन को मजेदार बनाने के लिए पिछले सीजन के कुछ पुराने खिलाड़ी नए प्रतियोगियों को चुनौती देने आ रहे हैं। इनमें रुबीना दिलैक, करण वाही, जैस्मीन भसीन और ऋत्विक धनजानी शामिल हैं।

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 15 First BTS Promo Out Rohit Shetty Show Is Going To Be more Crazy this time
'खतरों के खिलाड़ी 15' - फोटो : इंस्टाग्राम

कब शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी 15'?
'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अविनाश मिश्रा, हर्ष गुजराल और ओरी जैसे नए चेहरे साउथ अफ्रीका के केप टाउन में खतरों से खेलते नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'खतरों के खिलाड़ी 15' जुलाई 2026 में टीवी पर आ सकता है, हालांकि अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है।


यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो'-'चांद मेरा दिल' में किसने मारी बाजी, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed