{"_id":"6746e526976c332a6d0bc3ae","slug":"king-actor-abhay-verma-revealed-how-he-preserved-an-almond-given-by-bollywood-actor-amitabh-bachchan-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abhay Varma: जब अभय को आशीर्वाद के रूप में अमिताभ से मिले ड्राई फ्रूट्स, जानें अभिनेता ने फिर क्या किया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Abhay Varma: जब अभय को आशीर्वाद के रूप में अमिताभ से मिले ड्राई फ्रूट्स, जानें अभिनेता ने फिर क्या किया
Wed, 27 Nov 2024 02:54 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:54 PM IST
सार
Abhay Verma on Amitabh Bachchan: अभय वर्मा की पिछली फिल्म मुंजा बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इसके बाद वह अपनी आगामी फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे। इस बीच उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी पहली मुलाकात की यादें साझा करते हुए दिलचस्प बातें बताई हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन-अभय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमिताभ बच्चन के अभिनय के अलावा उनकी शख्सियत की वजह से भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है। बॉलीवुड में उनका अपना एक अलग अंदाज है और इंडस्ट्री से जुड़े हर व्यक्ति के पास उन्हें लेकर कोई न कोई कहानी होती है। हाल में फिल्म मुंजा में नजर आए अभिनेता अभय वर्मा ने बिग बी से जुड़ी एक याद साझा की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे अमिताभ ने उन्हें अपनी जेब से कुछ ड्राई फ्रूट्स निकाल कर दिए थे, जिनमें से एक बादाम उन्होंने तब संभाल कर रख लिया था।
विज्ञापन
अमिताभ ने अभय को दिए थे कुछ मेवे
हाल में ही अभय वर्मा हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक राउंडटेबल इंटरव्यू में नजर आए। इस दौरान उन्होंने बिग बी के साथ अपनी पहली यादगार मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिग्गज अभिनेता के आने से पहले ही सेट पर माहौल उत्सुकता से भरा हुआ था। ऐसे में जब बिग बी अंदर आए, तो अभय ने अपनी हाथों को पीठ के पीछे कर खड़े हो गए, जैसे वो स्कूल के हेडमास्टर के सामने खड़े हों। अभिनेता ने कहा कि जब उन्होंने अमिताभ के पैर छूए, तो उन्होंने भी गर्मजोशी के साथ प्रतिक्रिया दी और अपने जेब से कुछ ड्राई फ्रूट्स निकाल कर उन्हें दिए।
विज्ञापन
'छोरी' की रिलीज के तीन साल पूरे, नुसरत भरूचा ने दिखाई पूरे भाग की झलक
विज्ञापन
बाद में खराब हो गया था अभय द्वारा सहेजा गया बादाम
अभय ने आगे बताया कि उन्होंने इसे आशीर्वाद के रूप में लिया। हालांकि, तब उनके मन में ये विचार आया है कि क्या उन्हें ये खाना चाहिए या संभाल कर रख लेना चाहिए। आखिरकार, उन्होंने अमिताभ के दिए ड्राय फ्रूट्स खा लिए पर उसमें से एक बचा कर रख लिया। अभिनेता ने कहा, "मैंने एक बादाम बचा लिया, लेकिन दुख की बात है कि बाद में वह खराब हो गया।"
Nagarjuna: नागा-शोभिता की होगी 4 दिसंबर को इंटिमेट वेडिंग? नागार्जुन ने किया खुलासा, अखिल 2025 में करेंगे शादी
अमिताभ-अभय का वर्क फ्रंट
बात करें अभय के वर्क फ्रंट की, तो वो अपनी आगामी फिल्म किंग में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन, सुहाना खान आदि कलाकार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को सुजॉय घोष निर्देशित करने वाले हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन की मेजबानी करते दिख रहे हैं। इसके अलावा वो जल्द ही सेक्शन 84 में नजर आएंगे।
Sayani Gupta: निर्देशक के कट कहने के बाद भी अभिनेता करता रहा ये काम, सयानी गुप्ता ने साझा किया बुरा अनुभव