फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiran Rao Biju Toppo board Aranya Sahay film as executive producers of Grand Prix award Humans in the Loop

Kiran Rao: पुरस्कार विजेता 'ह्यूमन्स इन द लूप' की कार्यकारी निर्माता बनीं किरण राव, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म

Tue, 02 Sep 2025 04:26 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 02 Sep 2025 04:26 PM IST
सार

Humans in the Loop: फिल्म निर्माता किरण राव और बीजू टोप्पो ने निर्देशक अरण्य सहाय की पुरस्कार विजेता फिल्म 'ह्यूमन्स इन द लूप' के कार्यकारी निर्माता बनने का जिम्मा लिया है।

विज्ञापन
Kiran Rao Biju Toppo board Aranya Sahay film as executive producers of Grand Prix award Humans in the Loop
'ह्यूमन्स इन द लूप' - फोटो : इंस्टाग्राम@humansintheloop_film

विस्तार

'ह्यूमन्स इन द लूप' अरण्य सहाय की पहली फीचर फिल्म है, जो एक आदिवासी महिला के जीवन पर आधारित है। यह महिला एआई डेटा लेबलर के रूप में काम करती है। यह फिल्म फेस्टिवल सर्किट में बहुत पसंद की गई है। अब यह कुछ और शहरों में दिखाई जाएगी। जिसकी कार्यकारी निर्माता किरण राव बनी हैं।

विज्ञापन

फिल्म को लेकर किरण राव की राय
एएनआई से बातचीत के दौरान किरण राव ने कहा, 'मुझे यह फिल्म पहली बार देखते ही पसंद आ गई। यह बहुत भावुक और विचारों को जगाने वाली है। यह तकनीक, श्रम और उन ज्ञान प्रणालियों के बारे में महत्वपूर्ण संदेश देती है, जो खोने के खतरे में हैं। इस फिल्म का समर्थन करना मेरे लिए जरूरी था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म को लेकर बीजू टोप्पो की राय
बीजू टोप्पो, जो आदिवासी सिनेमा में जानी-मानी हस्ती हैं। उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर कहा, 'यह फिल्म उन लोगों की कहानी बयां करती है, जिन्हें मैंने देखा और जाना है। यह आदिवासी दृष्टिकोण को साहसपूर्वक दिखाती है। यह एक क्षेत्रीय और वैश्विक फिल्म है।'

विज्ञापन

'ह्यूमन्स इन द लूप' की कहानी
फिल्म 'ह्यूमन्स इन द लूप' झारखंड में सेट है और नेहमा नाम की एक उरांव आदिवासी महिला की कहानी पर आधारित है। यह दिखाती है कि कैसे तकनीक स्वदेशी ज्ञान को नजरअंदाज कर सकती है और समाज में बहिष्कार को बढ़ा सकती है। फिल्म ने हाल ही में FIPRESCI-India से ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीता है। अरण्य सहाय ने कहा कि किरण और बीजू के समर्थन से उन्हें बहुत हिम्मत मिली है। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म सिर्फ झारखंड की एक महिला की कहानी नहीं, बल्कि यह सवाल उठाती है कि हम तकनीक के साथ कैसा भविष्य बनाना चाहते हैं।'

कब और देख सकेंगे फिल्म
फिल्म 'ह्यूमन्स इन द लूप' को भारत भर में दिखाने के लिए निर्माताओं ने एक खास वितरण मॉडल अपनाया है, जिसे म्यूजियम ऑफ इमेजिन्ड फ्यूचर्स के इम्पैक्ट डिस्ट्रीब्यूशन फंड का समर्थन मिला है। यह फिल्म 5 सितंबर से मुंबई के सिनेपोलिस अंधेरी में और 12 सितंबर से दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और बेंगलुरु में दिखाई जाएगी।


यह भी पढ़ें: Rani Chatterjee: रानी चटर्जी ने भाई समीर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की तस्वीरें; लिखा नोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed