Deepika Padukone: हर माह करोड़ों कमाती हैं दीपिका पादुकोण, इतनी है कुल संपत्ति, उनके पास हैं यह लग्जरी कारें
क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कितने रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं? अगर नहीं जानते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि उनकी कुल संपत्ति कितनी है और उनके पास कौन-कौन सी कारों का कलेक्शन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कितने रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं? अगर नहीं जानते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि उनकी कुल संपत्ति कितनी है और उनके पास कौन-कौन सी कारों का कलेक्शन है। यह तो सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। दीपिका और रणवीर सिंह को इंडस्ट्री के बेस्ट कपल की श्रेणी में रखा जाता है। अक्सर वह एक-दूसरे को लेकर खुलकर बातचीत भी करते हैं, और अजब-गजब आउटफिट में भी स्पॉट होते हैं।
हर महीने 2 करोड़ रुपये कमाती हैं दीपिका पादुकोण
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हर महीने 2 करोड़ रुपये कमाती हैं। उनकी सालाना आय 24 करोड़ रुपये है।
दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति 225 करोड़ रुपये
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति 225 करोड़ रुपये है। यह आंकड़ा साल 2021 का है। पिछले तीन सालों में उनकी कुल संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है। साल 2018 में उनकी कुल संपत्ति 124 करोड़ रुपये थी। वहीं 2019 की बात करें तो दीपिका की कुल संपत्ति 150 करोड़ रुपये थी। साल 2020 में उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 198 करोड़ हुई। वहीं साल 2021 में उनकी कुल संपत्ति 225 करोड़ पहुंच गई।
दीपिका पादुकोण पर अच्छा खासा कारों का कलेक्शन है। उनके पास ऑडी ए8 है जिसकी कीमत 1.2 करोड़ रुपये के करीब है। इसके अलावा उनके पास रेंज रॉवर, मर्सडीज बेंज और बीएमडब्ल्यू भी है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 13 नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इस शादी में सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।