अनुराग का लिंग काटने को लेकर KRK ने फिर किया ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता कमाल राशिद खान ने अनुराग कश्यप को ट्वीट कर अपना हथियार (लिंग) काट लेने को कह रहे हैं। इसको लेकर वो लगातार एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं।
कुछ मिनट पहले किए गए ट्वीट में उन्होंने कहा कि 'आखिरकार अनुराग कश्यप साहब ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है, लेकिन आंखें बंद करने से सच्चाई छुप नहीं जाती। वायदे के मुताबिक अनुराग को अपना हथियार काट लेना चाहिए।'
इससे पहले उन्होंने एक अनुराग कश्यप की चिल्लाते हुए फोटो ट्वीट की, जिसमें लिखा था 'हथियार (लिंग) कटने के बाद अनुराग'।
Finally Kashyap Sahab has blocked me coz he can't accept truth. Sir you can't avoid truth by closing ur eyes. Anyway Cut Hathiyar as promise
— Kamaal R Khan-KRK (@kamaalrkhan) May 18, 2015
It's interval n what a greatest chutiyapa of all time #BombayVelvet Kashyap has to cut Hathiyar n balls also n he has 2make Keema of them.
— Kamaal R Khan-KRK (@kamaalrkhan) May 14, 2015
Anurag Kashyap must throw a party to cut his #Hathiyar because his #HathiyarCutCeremony should be in record forever. #BombayVelvet
— Kamaal R Khan-KRK (@kamaalrkhan) May 15, 2015
Anurag Kashyap at the time of cutting his #Hathiyar pic.twitter.com/Oz6LkvLKQm
— Kamaal R Khan-KRK (@kamaalrkhan) May 18, 2015
ऐसा क्यों कह रहे हैं केआरके, क्या था वायदा
इसके बाद केआरके लगातार फिल्म की समीक्षा करने लगे और इसे घटिया बताने लगे। इसी बीच उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि उन्हें करन जौहर ने 25 लाख रुपये ऑफर किए हैं साथ ही फिल्म पर आगे कुछ न बोलने की धमकी दी है।
इसको लेकर उन्होंने कहा कि अगर बॉम्बे वेलवेट हिट रहती है तो वो अपना लिंग कटवा लेंगे। लेकिन अगर फ्लॉफ होती है तो अनुराग को अपना लिंग कटवाना पड़ेगा।
अब जब फिल्म करीब-करीब फ्लॉप हो गई है केआरके अनुराग से लिंग काटने की मांग कर रहे हैं।
Oh! So now Karan Johar sir is offering me 25lakh Rs for good review of #BombayVelvet pic.twitter.com/aZgImC6Pq5
— Kamaal R Khan-KRK (@kamaalrkhan) April 25, 2015
For the record I have nothing to do with Mr KRK stopping to review films, I think he is shit scared that he will have to eat his words ...1
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) April 25, 2015
To a lot of my work and I respect that.You are just insignificant Mr KRK.Maybe you have lost u'r mojo&they don't enjoy laughing at u anymore
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) April 25, 2015
अपने बचाव में क्या कह रहे हैं अनुराग
समय आ गया है कि किताब को बंद किया जाए और आगे बढ़ा जाए. ये एक स़फर रहा मानो कि 'बॉम्बे वेलवेट' के साथ एक ज़िंदगी पूरी हुई.
कई लोग इससे कनेक्ट नहीं कर पाए और एक छोटी संख्या में लोग इससे जुड़ सके.
शायद कहानी कहने के तरीके से जो सदमा लगा है वो कम होगा और लोग अपने घरों के शांत वातावरण में फिर से इस फ़िल्म के बारे में सोचें तो उन्हें ज्यादा अच्छा लगे.
हो सकता है कि कहानी कहने के तरीके के साथ हमने जो प्रयोग किए वो अधिकतर लोगों के लिए ठीक नहीं रहा लेकिन मैं अपनी फ़िल्म में पूरा यकीन रखता हूं. ये फ़िल्म मैं बनाना चाहता था और मैं खुश हूं कि मैंने ये फ़िल्म बनाई.
'मैं देश छोड़कर नहीं भाग रहा हूं'
मैं बहुत खुश हूं कि जो लोग इस फ़िल्म के बनाने के दौरान मुझसे जुड़े रहे वो आज भी मेरे साथ हैं.
मैं न तो डिप्रेशन में हूँ और न ही छुप रहा हूँ. इस फ़िल्म ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और ये मेरी बेहत पसंदीदा फ़िल्मों में से है. इस फ़िल्म को लेकर मुझे कोई अफ़सोस नहीं है.
मैं फॉक्स स्टार,फैंटम, विकास बहल और कई अन्य लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं. मैं उन सभी लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्हें मैं यहां अपने फ़ेसबुक पर खोज नहीं पा रहा हूं. आप सभी का शुक्रिया हमने मिल कर जो किया उसके लिए.
केआरके जैसे लोगों को दिया जवाब
फ़िल्म निर्माण की प्रक्रिया बेहद सुंदर थी और हम इससे बेहतर ही होकर लौटे हैं. मैं समझता हूं कि मैं बहुत अमीर हूं क्योंकि मेरी ज़िंदगी में मेरे पास कई दोस्त और लोग हैं. अब चला जाए अगली मंज़िल की तरफ़ और कुछ ज़बरदस्त किया जाए.
फ़िल्में मेरी सांसें हैं. मैं फ़िल्मों के लिए जीता हूं. मैं कहां जाता हूं और कहां रहता हूं इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता, मैं फ़िल्में ही बनाऊंगा.
और हां, अभी मैंने फ़िल्में बनाने से हाथ खड़े नहीं किए हैं, अपने देश में अपने देश के बारे में. बाकी सब बस कुछ घुमाव हैं जीवन के. आप में से किसी को मेरी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. हमने बहुत कुछ देखा है.
आई विल बी बैकः अनुराग
22 साल तक मुश्किल हालात और रिजेक्शन देखने के बाद मैं अब भी स्वतंत्र हूं अपने फ़ैसलों के लिए. 'बॉम्बे वेलवेट' बनाने में जो कुछ परेशानी हुई वो कुछ भी नहीं. वो एक याद है जीवन भर की.
मुझे आप सब से प्यार है और मैं आपका प्यार भी महसूस करता हूं. मेरी चुप्पी से परेशान न हों. मैं बिल्कुल ठीक हूं. हम सब मज़बूत लोग हैं.
तारीफें और आलोचना से मुझे फ़र्क नहीं पड़ता. फर्क पड़ता है कि मैदान में कौन खड़ा है. अनुराग कश्यप ने कहा कि उन्होंने 22 साल तक मुश्किल हालात और रिजेक्शन देखे हैं. ये हम लोग हैं जो मैदान में उतरते हैं रिस्क लेते हैं. ये हम लोग हैं जो आसान रास्ता नहीं अपनाते.
ये हम लोग हैं जो खड़े रहकर शेरों का सामना करते हैं. हम लोग थे और हम हैं अपने ज़माने के ग्लैडियेटर्स. तो फिर खेल चलने दिया जाए.
जारी रखा जाए ख़ुद को बार-बार साबित करने का खेल, अपना सबसे बेहतर किया जाए और जैसा कि स्वार्जनेगर ने कहा था.....I WILL BE BACK.