सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दुर्दशा: आर्थिक तंगी से गुजर रही है लगान फिल्म की 'केसरिया', दवाई खरीदने तक के पैसे नहीं, 11 सालों से बरोजगार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 24 Sep 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
lagaan actress parveena bano is seeking for financial help
लगान

मशहूर फिल्म लगान में केसरिया की भूमिका निभा चुकीं परवीना बानो की आर्थिक स्थिति बदहाल है। उनके पास दवाई खरीदने तक के पैसे नहीं है। उनकी मदद के लिए अभी तक कोई आगे नहीं आया है। 42 साल की परवीना बानो पिछले 11 सालों से बेरोजगार हैं। अपना इलाज कराते हुये उनकी जमा पूंजी खत्म हो गई है। परवीना बानो ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी तंगहाली और बीमारी के बारे में बताया है।



उनका कहना है कि परिवार के पास कमाई का कोई साधन नहीं है। कई व्यक्तियों से सहायता मांगी गई, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। उन्होंने बताया कि उनका इलाज चल रहा है और हर हफ्ते उन्हें 1800 रुपये की दवाई लेनी होती। दवाई लेने के लिए भी पैसे नहीं है। उनका कहना है कि कई लोगों ने उनके लिए राशन भिजवाया है।
 

 

Trending Videos
lagaan actress parveena bano is seeking for financial help
लगान - फोटो : लगान
साल 2011 में हुआ था ब्रेन स्ट्रोक

लगान फिल्म में केसरिया की भूमिका निभा चुकीं परवीना बानो को 2011 में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसके बाद उनको कई अन्य बीमारियों ने घेर लिया। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि वो घर में अपनी बेटी और छोटी बहनों के साथ रहती हैं। उनकी जमा पूंजी खत्म हो गई है और उनके पास कोई काम नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
lagaan actress parveena bano is seeking for financial help
लगान - फोटो : सोशल मीडिया
परवीना का कहना है कि पति से अलगाव के बाद वो ही घर में अकेली कमाने वाली थी। फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिका कर पैसे कमाती थी। लेकिन जब से ब्रेन स्ट्रोक हुआ है, उस वक्त से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। उनका ख्याल रखने वाले भाई को भी कैंसर की बीमारी हो गई है। उनका कहना है कि 2011 में उन्हें अर्थराइटिस हुआ। 
lagaan actress parveena bano is seeking for financial help
'लगान' फिल्म
उच्च रक्त चाप की परेशानी की वजह से उनका ब्रेन स्ट्रोक हो गया और पैरालाइज का स्ट्रोक भी आया था। पिछले कई सालों से वो इन बीमारियों से घिरी हुई है और जूझ रही है।
 
विज्ञापन
lagaan actress parveena bano is seeking for financial help
लगान के दृश्य में रशेल शैली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
परवीना का कहना है कि उनकी बीमारी के बाद घर बहन चलाती थी। असिस्टेंट डायरेक्टर का काम कर बहन घर का खर्चा चला रही थी। लेकिन लॉकडाउन के बाद से उनके पास भी काम नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed