फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lagaan re release special screening on completing 25 years aamir khan gracy singh see viral videos

Lagaan: स्पेशल स्क्रीनिंग पर फिर जुटे लगान के सितारे, कमाल की दिखी बॉन्डिंग; ग्रेसी सिंह को देखकर खुश हुए फैंस

Fri, 12 Jun 2026 10:21 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 12 Jun 2026 10:21 PM IST
सार

25 years of Lagaan: 15 जून 2001 को रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'लगान' की आज खास स्क्रीनिंग मुंबई में हुई। इस दौरान फिल्म की अभिनेत्री ग्रेसी सिंह को देखकर फैंस बेहद खुश हुए। 

विज्ञापन
Lagaan re release special screening on completing 25 years aamir khan gracy singh see viral videos
फिल्म 'लगान' स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'लगान' की रिलीज को 15 जून को पूरे 25 साल हो जाएंगे। इस खुशी में 'लगान' को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। आज मुबंई में 'लगान' की खास स्क्रीनिंग रखी गई, जिसके कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


'लगान' की खास स्क्रीनिंग
'लगान' आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित एक प्रतिष्ठित भारतीय स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। आज फिल्म की खास स्क्रीनिंग के मौके पर इसके मुख्य कलाकार आमिर खान और ग्रेसी सिंह को एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश हुए। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद दिखी।   

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)



विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेसी सिंह को देखकर खुश हुए फैंस
फिल्म 'लगान' की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने भी शिरकत की। ग्रेसी को स्पेशल स्क्रीनिंग में देखकर फैंस बेहद खुश हुए। ग्रेसी ने इस खास मौके पर पिंक रंग की काफ्तान ड्रेस पहनी है। अपने इस स्टाइल को ग्रेसी ने स्लिंग बैग के साथ पूरा किया। ग्रेसी के लंबे बालों ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन

बेहद खुश दिखीं आयरा खान
इस दौरान आमिर खान की बेटी आयरा खान बेहद खुश दिखीं। आयरा ने अपने पिता के इस खास दिन के लिए लाल रंग का कुर्ता पहना हुआ है और साथ में बड़े ईयररिंग्स ने उनकी खूबसूरती को और भी निखार दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


लगान री-रिलीज
आमिर खान की फिल्म 'लगान' अपनी रिलीज के 25 साल पूरे होने के जश्न में 12 से 14 जून तक देशभर के चुनिंदा सिनेमाघरों में री-रिलीज की गई है। आप इस क्लासिक फिल्म को देखने के लिए IMDb पर इसकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)



यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी ने पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर दिया सरप्राइज, रिलीज किया 'सपना है यही मोदी का' गाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed