फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lahore 1947 Title Change To Batwara 1947 Special Promo Release On Fathers Day Featuring Sunny Deol Karan Deol

क्या बदल गया सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ का नाम? इस दिन रिलीज होगा फिल्म का स्पेशल प्रोमो

Sat, 06 Jun 2026 10:42 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 06 Jun 2026 10:42 PM IST
सार

Lahore 1947 Special Promo: सनी देओल की आगामी फिल्म ‘लाहौर 1947’ के टाइटल में परिवर्तन की चर्चाओं के बीच अब फिल्म के स्पेशल प्रोमो को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जानिए कब रिलीज होगा प्रोमो…

विज्ञापन
Lahore 1947 Title Change To Batwara 1947 Special Promo Release On Fathers Day Featuring Sunny Deol Karan Deol
लाहौर 1947 स्पेशल प्रोमो डेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तले बनने वाली सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘लाहौर 1947’ के नाम बदल दिए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी खबरें हैं कि मेकर्स ने अब फिल्म का नाम बदलकर ‘बटवारा 1947’ कर दिया है। हालांकि, अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है। अब फिल्म के एक स्पेशल प्रोमो को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। जिसमें सनी देओल की फिल्म से झलक देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

फादर्स डे पर रिलीज होगा स्पेशल प्रोमो
बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ का स्पेशल प्रोमो 21 जून को फादर्स डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस प्रोमो में सनी देओल और उनके बेटे करण देओल की झलक देखने को मिलेगी। ये पहली बार है जब सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

विज्ञापन


इसीलिए मेकर्स इस स्पेशल प्रोमो को फादर्स डे पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्र ने बताया कि अगले सप्ताह मेकर्स इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lahore 1947 Title Change To Batwara 1947 Special Promo Release On Fathers Day Featuring Sunny Deol Karan Deol
लाहौर 1947 - फोटो : इंस्टाग्राम
13 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल और करण देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में सनी देओल और करण देओल के बीच एक दिलचस्प केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तैयार किया जाएगा।

यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में हैं। फिल्म असगर वजाहत के नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई’ पर आधारित है। पहले इसे पिछले साल 2025 में रिलीज किया जाना था। लेकिन अब यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड के दौरान 13 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed