फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KK Last Song Sherdil: दिवंगत सिंगर केके का आखिरी गाना कल होगा रिलीज, इस फिल्म के लिए किया था रिकॉर्ड

Sun, 05 Jun 2022 03:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 05 Jun 2022 03:23 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Last song of KK Dhoop Paani Bahne De from Sherdil The Pilbhit Saga film will release tomorrow
केके - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर भारतीय गायक रहे केके अब इस दुनिया में नहीं हैं। मगर अपनी गायकी से वह फैंस के दिलों पर हमेशा राज करेंगे। केके के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। गायक का आखिरी गाना 'धूप पानी बहने दो...' कल रिलीज होगा। यह गाना आगामी फिल्म 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' का है। इस गाने को केके ने अपनी आवाज दी। इसे गुलजार साहब ने लिखा है और शांतनु मोईत्रा ने इसे कंपोज किया है। बता दें कि बीते 31 मई को गायक केके ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। कोलकाता में आयोजित हुआ इवेंट उनकी जिंदगी का आखिरी इवेंट साबित हुआ। 

Last song of KK Dhoop Paani Bahne De from Sherdil The Pilbhit Saga film will release tomorrow
केके - फोटो : सौजन्य: रिलायंस एंटरटेनमेंट, मुंबई

फैंस के बीज जबरदस्त क्रेज
इस गाने का रिलीज संबंधी पोस्टर साझा किया गया है। पोस्टर पर लिखा है, 'केके आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। 'शेरदिल' का केके द्वारा गाया गया, गुलजार साहब द्वारा लिखित और शांतनु मोईत्रा द्वारा कंपोज किया गया गाना 'धूप पानी बहने दे...' कल आउट होगा।' केके के चाहने वाले इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ-साथ इस गाने में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

Last song of KK Dhoop Paani Bahne De from Sherdil The Pilbhit Saga film will release tomorrow
पंकज त्रिपाठी की शेरदिल: द पीलीभीत सागा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' का ट्रेलर आउट हो चुका है। इसमें पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार में नजर आए। इस ट्रेलर की दर्शकों ने खूब तारीफ की है। यह फिल्म 24 जून को रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Last song of KK Dhoop Paani Bahne De from Sherdil The Pilbhit Saga film will release tomorrow
केके - फोटो : सोशल मीडिया
बढ़ गया है इंतजार
केके ने अपने करियर में एक से एक बेहतरीन गाने गाए हैं, जिनमें 'तड़प तड़प', 'पल', 'यारों....' जैसे शानदार गाने शामिल हैं। अब केके करियर का आखिरी गाना रिलीज होने वाला है। केके के जाने के बाद उनकी आवाज को सुनने के लिए दर्शक बेताब हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed