फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Leo Twitter Review: ट्विटर पर खुशी से झूमे 'लियो' के फैंस, जानिए दर्शकों को कैसी लगी दलपति विजय की फिल्म

Thu, 19 Oct 2023 10:28 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 19 Oct 2023 10:28 AM IST
विज्ञापन
Leo twitter review fans impress by thalapathy vijay starrer is a blockbuster say fans read details inside
लियो - फोटो : सोशल मीडिया

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी फिल्म 'लियो' को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था। और आज यह फिल्म काफी लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। साउथ में फैंस के बीच जश्न का माहौल है। फिल्म को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें फैंस थिएटर्स के अंदर नाचते और चिल्लाते दिख रहे हैं। फैंस ने 'लियो' को ब्लॉकबस्टर बताया है। ओपनिंग डे पर दलपति की 'लियो' कमाई के मामले में कई बड़े फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म का पहला शो सुबह 5 बजे ही रखा गया। दर्शकों को दलपति विजय की लियो काफी पसंद आ रही है। इस बीच फिल्म को लेकर एक्स (ट्विटर) और सोशल मीडिया पर ऑडियंस की प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई है। तो चलिए आइए एक नजर डालते हैं प्रतिक्रियाओं पर...


 

Leo twitter review fans impress by thalapathy vijay starrer is a blockbuster say fans read details inside
'लियो' - फोटो : social media

दलपति की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच दीवानगी इस कदर है कि लोग सिनेमाघरों के अंदर खुशी से नाचते और चीखते-चिल्लाते नजर आए। फैन्स साउथ स्टार की इस फिल्म को मास्टपीस बता रहे हैं। लोकेश कनगराज की यह फिल्म एक्स पर सुबह से ही ट्रेंड कर रही हैं।  

Leo twitter review fans impress by thalapathy vijay starrer is a blockbuster say fans read details inside
लियो - फोटो : social media

फिल्म का पहला भाग देखने के बाद एक यूजर ने 'लियो' की सराहना करते हुए लिखा,थलपति विजय की परफॉर्मेंस पीक पर पहुंच गई है। हर एक्शन ब्लॉक रोंगटे खड़े कर देता है, एक सरप्राइज ब्लॉक और इंटरवल ब्लॉक हाइलाइट था अगर दूसरा हाफ भी इसी लेवल पर जाता है…तो यकीनन ये ब्लॉकबस्टर होने जा रही है'। वहीं एक दूसरे यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, लोकेश कनगराज ने एक बार फिर ब्लॉकबस्टर मूवी दी है। और इसका श्रेय तलपति विजय की अमेजिंग एक्टिंग को जाता है।




विज्ञापन
विज्ञापन
Leo twitter review fans impress by thalapathy vijay starrer is a blockbuster say fans read details inside
लियो - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'लियो' का देर रात का शो देखा। मैं कह सकता हूं कि यह थलापति विजय की बेहतरीन फिल्म है। कोी भी इसमें एक भी सीन मिस करने की हिम्मत न करें, सभी सीन्स धमाकेदार और कमाल के हैं। एक दूसरे फैन ने लिखा, 'मैं उत्तर भारत से हूं लेकिन लियो देखने के बाद मैं कह सकता हूं, विजय पूरी दुनिया के हीरो है। हम आपसे प्यार करते हैं विजय थलापति सर। फिल्म लियो को 5 में से 5 स्टार'।



विज्ञापन
Leo twitter review fans impress by thalapathy vijay starrer is a blockbuster say fans read details inside
लियो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'लियो' को पैन इंडिया सभी भाषाओं में रिलीज किया गया है। वहीं, दलपति विजय की 'लियो' को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। लोकेश कनगराज की इस फिल्म में थलपति विजय के अलावा, संजय दत्त, तृषा, गौतम वासुदेव मेनन और कमल हासन समेत कई स्टार्स बेहतरीन कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: दिव्या खोसला और मीजान की इमोशनल फैमिली फिल्म, अनस्वरा और भाग्यश्री ने भी चुराई लाइमलाइट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed