{"_id":"59a18d6b4f1c1b05288b4735","slug":"lord-ganesha-reunites-salman-khan-and-sanjay-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pic: कुछ यूं मिले सल्लू भाई और संजू बाबा, सब देखते रह गए...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pic: कुछ यूं मिले सल्लू भाई और संजू बाबा, सब देखते रह गए...
Sat, 26 Aug 2017 10:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Sat, 26 Aug 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
संजय दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस गणेश चतुर्थी के त्यौहार पर दो पुराने दोस्तों में फिर से सबकुछ ठीक हो गया सा लगता है। तभी तो, सलमान खान और संजय दत्त न सिर्फ गले मिलते दिखे बल्कि एक दूसरे से गप भी मारते दिखे। दोनों की मुलाकात रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी के घर एंटिला में गणेश चतुर्थी की पूजा के बाद हुई।
2 of 4
salman khan and sanjay
सलमान खान भीड़ की वजह से पैदल ही बंगले के गेट से बंगले की लेन की ओर बढ़े। उसी समय संजय दत्त की गाड़ी भी बाहर निकल रही थी। अब सलमान खान किसी से मुलाकात करें, और थोड़ा ड्रामा न हो ये तो हो ही नहीं सकता। सलमान खान ने खुद पीछे हटकर संजय दत्त की गाड़ी का रास्ता रोक लिया। इसके बाद संजय दत्त गाड़ी से बाहर निकले और दोनों आपस में गले मिले।
3 of 4
चल मेरे भाई
इस दौरान दोनों की आपस में अच्छी बातचीत भी हुई, साथ ही उन अफवाहों पर भी विराम लग गया। जिसमें कहा जा रहा था कि दोनों में आपस में बिल्कुल भी नहीं जम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
संजय दत्त
सलमान खान और संजय दत्त दोनों ही इंडस्ट्री के बेहतरीन दोस्त माने जाते रहे हैं। दोनों ने साथ में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। साथ ही बिग बॉस जैसे शो को भी होस्ट किया है। पर पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थी। कहा तो ये भी जा रहा था कि संजय दत्त ने सलमान खान को एक पार्टी में घमंडी तक कहा। पर ये तस्वीरे उस थ्यौरी को झुठलाती नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।